Pradosh Vrat 2023: साल का आखिरी प्रदोष व्रत आज, इन चीजों के बिना अधूरी है पूजा, जानें पूजन सामग्री और मुहूर्त

Pradosh Vrat 2023: साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत आज यानी 24 दिसंबर को है. इस दिन भगवान शिव की पूजा का विधान है. आइए जानते हैं प्रदोष व्रत की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और पूजन सामग्री

author-image
Sushma Pandey
New Update
Pradosh Vrat 2023

Pradosh Vrat 2023( Photo Credit : NEWS NATION)

Pradosh Vrat 2023:  हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत करने का विधान है. इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पूजा करने और व्रत रखने से जीवन में चल रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है इसके साथ ही चंद्र ग्रह के दोष भी दूर होते हैं. वहीं  आज साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत किया जा रहा है. आज 24 दिसंबर रविवार का दिन है तो इसलिए इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. कहा जाता है कि प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा में कुछ चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए. इन चीजों को शामिल करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की जमकर कृपा बरसती है. तो चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत की पूजा विधि, पूजन सामग्री और शुभ मुहूर्त के बारे में. 

Advertisment

रवि प्रदोष व्रत 2023 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार,  24 दिसंबर को रवि प्रदोष व्रत की पूजा के लिए सही शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 30 मिनट से रात 08 बजकर 14 मिनट तक रहेगा.  इस दिन आपको शिव जी की पूजा के लिए 2 घंटे 44 मिनट तक का समय मिलेगा.

प्रदोष व्रत पूजन सामग्री

सफेद चंदन, लाल या पीला गुलाल, अक्षत, कपूर, धूपबत्ती, बेल पत्र, धागा, कलावा, फल, फूल, मिठाई.

रवि प्रदोष व्रत 2023 पूजा विधि

रवि प्रदोष व्रत के दिन स्नान करके साफ वस्त्र धारण कर लें. फिर मंदिर की साफ-सफाई करने के बाद भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा करें. उसके बाद शिव जी को शमी के फूल, धतूरा, बिल्वपत्र अर्पित करें. इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की भी पूजा जरूर करें. पूजा करते वक्त भगवान शिव के मंत्रों का भी जाप करें. आखिरी में आरती करें और फिर भोलेनाथ को दही, फल और मिठाई का भोग लगाएं. भोग लगाने के बाद प्रसाद का वितरण करें. 

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप visit करें newsnationtv.com/religion

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।) 

ये भी पढ़ें -

Vastu Tips: पर्स में जरूर रखें इन 5 से कोई भी 1 चीज, जमकर बरसेगा मां लक्ष्मी की कृपा और खींचा चला आएगा पैस!

Vastu Tips: घर की किस दिशा में कौन से पेड़-पौधे लगाने से क्या प्रभाव आता है 

Vastu Tips: सोना-चांदी कौन सी दिशा में रखना माना जाता है शुभ? यूं रखेंगे तो धन-दौलत से भर जाएगा घर

Source : News Nation Bureau

Religion News in Hindi Religion News Pradosh Vrat 2023 Ravi Pradosh Vrat lord-shiva Religion Stories Pradosh Vrat
      
Advertisment