logo-image

Lunar Eclipse (Chandra Grahan) 2022: सूर्य ग्रहण से बच गया पर चंद्र ग्रहण के घोर प्रभाव का दिखेगा भारत पर असर, जानें मई में कब है चंद्र ग्रहण और इसका सूतक काल

साल का पहला चंद्र ग्रहण मई के महीने में लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है. खास बात ये है कि चंद्र ग्रहण भारत में भी लगेगा और इसका घोर प्रभाव भी देखने को मिलेगा.

Updated on: 01 May 2022, 12:00 PM

नई दिल्ली :

Lunar Eclipse (Chandra Grahan) 2022: साल 2022 में पूरे साल दो चंद्र ग्रहण लगेंगे.  हिंदू पंचाग के अनुसार, बीते 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगा था. और अब साल 2022 का पहला चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के 15 दिन बाद 16 मई के दिन लग रहा है. जहां सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगा था वहीं चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है. ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. बता दें कि इस साल दोनों ही चंद्र ग्रहण पूर्ण होंगे. खास बात ये है कि चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों के साथ साथ भारत में भी में दिखाई देगा. इसका घोर प्रभाव भी भारत में देखने को मिलेगा. धार्मिक मान्यता है कि ग्रहणों का प्रभाव शुभ और अशुभ दोनों पड़ता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कब है साल का पहला चंद्र ग्रहण और इसका सूतक काल.

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 3 May 2022: सात अन्न और स्वर्ग का द्वार... तो इसलिए वैशाख शुक्‍ल की तृतीया को कहा जाता है अक्षय तृतीया

साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण कब? (Lunar Eclipse 2022/Chandra Grahan 2022 Date)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 का पहला चंद्रग्रहण 16 मई के दिन पड़ रहा है. वहीं, दूसरा चंद्रग्रहण 8 नवंबर 2022 के दिन पड़ रहा है. ज्योतिषीयों का कहना है कि पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है. चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन पड़ता है. इस समय कई तरह के कार्य वर्जित होते हैं. 

चंद्र ग्रहण 2022 का समय (Lunar Eclipse 2022/Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal)
पंचाग के अनुसार भारत में 2022 का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, सोमवार के दिन सुबह 08:59 बजे से शुरू होकर सुबह 10:23 बजे तक रहेगा. ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण की दृश्यता बिल्कुल नहीं इसलिए इसका सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips For Broken Mirror: घर में न रखें ऐसा शीशा, मिलता है अशुभ फल और बढ़ जाती है नकारात्मकता

इन जगहों पर दिखेगा पहला चंद्र ग्रहण 2022 (Lunar Eclipse 2022/Chandra Grahan 2022 seen in these Places)
16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण दक्षिणी-पश्चिमी यूरोप,  दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका आदि देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा.  भारत में चंद्र ग्रहण नजर न आने के कारण इसका सूतक काल प्रभावी नहीं होगी. 

चन्द्र ग्रहण का भारत में क्या पड़ेगा प्रभाव (Lunar Eclipse 2022/Chandra Grahan 2022 Effect On India)
भारत में चंद्र ग्रहण मान्य न होने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. साथ ही इस चंद्र ग्रहण का शुभ या अशुभ प्रभाव भी भारत में नहीं पड़ेगा.