logo-image

Shani Jayanti 2022 Date and Shubh Muhurat: शनि जयंती के व्रत की जानें तिथि और शुभ मुहूर्त, शनिदेव प्रसन्न होकर बरसाएंगे कृपा

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि जयंती (Shani Jayanti 2022) के दिन विधि-विधान से पूजा करने से शनि देव की कृपा पाई जा सकती है. तो, चलिए आपको साल 2022 की शनि जयंती (Shani Jayanti 2022 Date and Shubh Muhurat) की तिथि और शुभ मुहूर्त बताते हैं.   

Updated on: 24 Apr 2022, 10:11 AM

नई दिल्ली:

हिंदू शास्त्रों की बात करें तो शनिदेव (Shani Jayanti 2022 lord shanidev) को न्याय का देवता माना गया है. माना जाता है कि शनिदेव हर इंसान को उसके कर्मों का फल जरूर देते हैं. ये भी कहा जाता है कि शनि देव अच्छे कर्मों के लिए अच्छे फल देते हैं. वहीं जो व्यक्ति बुरे काम करता है तो, उसे अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ता है. इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि जो व्यक्ति अच्छे काम करता है, उस पर शनि देव की विशेष कृपा हमेशा बरसती रहती है.

यह भी पढ़े : Naag Devta Aarti: नाग देवता की रोजाना करें ये आरती, धन की होगी बारिश और सारी मनोकामनाएं होंगी पूरी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शनि जयंती (Shani Jayanti 2022) के दिन विधि-विधान से पूजा करने से शनि देव की कृपा पाई जा सकती है. ज्येष्ठ मास की अमावस्या (Jyeshtha Amavasya 2022) तिथि को शनि जयंती मनाई जाती है. तो, चलिए आपको साल 2022 की शनि जयंती की तिथि और शुभ मुहूर्त बताते हैं.   

यह भी पढ़े : Masik Shivratri 2022 Puja Vidhi and Significance: मासिक शिवरात्रि का जानें महत्व और अपनाएं ये पूजा विधि, शिव जी भर देंगे जीवन में सुख-समृद्धि

शनि जयंती 2022 तिथि 
इस बार शनि जयंती 30 मई, 2022 को मनाई (Shani Jayanti 2022 Date) जाएगी. इस दिन सच्चे मन और पूरी श्रद्धा से शनि देव की पूजा करने से शनि के कुप्रभावों को कम किया जा सकता है.  

यह भी पढ़े : Raviwar Special Upay: रविवार के दिन जरूर करें ये काम, सूर्यदेव से मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद

शनि जयंती 2022 शुभ मुहूर्त 
इस दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो, पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनि जयंती (Shani Jayanti) मनाई जाती है. इस साल शनि जयंती 30 मई 2022 को मनाई जाएगी, जबकि अमावस्या तिथि की शुरुआत 29 मई की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी. वहीं, अमावस्या तिथि का समापन 30 मई की शाम 4 बजकर 59 मिनट (Shani Jayanti 2022 shubh muhurat) पर होगा.