/newsnation/media/post_attachments/images/2022/07/14/sawan-2022-36.jpg)
shravan 2022 month puja vidhi( Photo Credit : social media)
आज 14 जुलाई से सावन का महीना (sawan 2022) शुरू हो गया है. ये महीना भगवान शिव का प्रिय महीना (sawan 2022 maas) होता है. इस महीने से ही चातुर्मास शुरू होता है. साल का ये समय पूजा-पाठ, तप-साधना के लिए सबसे ज्यादा महत्पवूर्ण माना गया है. इस महीने (sawan 2022 vrat) में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, अभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस साल सावन का महीना और भी ज्यादा खास रहने वाला है क्योंकि इसकी शुरुआत के समय बेहद शुभ संयोग (shravan 2022) बन रहा है.
यह भी पढ़े : Sukh Shanti Mantra Jaap: इन मंत्रों का रोजाना करेंगे जाप, घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि और धुल जाएंगे सारे पाप
इस साल सावन में चार सोमवार पड़ेंगे सावन में सोमवार व्रत करने व शिव पूजन का विशेष महत्व है. माना जाता है कि जो भक्त सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करता है उसकी हर एक मुराद भगवान शिव पूरी करते हैं. सावन के महीने में भगवान शिव (sawan 2022 maah) को प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह की पूजा विधि अपनाते हैं. तो, चलिए सावन महीने में की जाने वाली पूजा विधि के बारे में जान लें.
सावन 2022 पूजा विधि (sawan 2022 puja vidhi)
सावन के महीने में रोजाना पूजा करना चाहिए. शिव जी को प्रसन्न करने के लिए यह महीना सर्वश्रेष्ठ माना गया है. इसके साथ ही शिवलिंग का अभिषेक करना बहुत लाभ देता है. सावन महीने में रोजाना सुबह जल्दी स्नान करके साफ कपड़े पहनें. इसके बाद घर के मंदिर में या शिव मंदिर जाकर भगवान शिव के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं. दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें. भोलेनाथ को बेल पत्र, पंचामृत, फल, फूल अर्पित करें. आखिर में आरती करें. सावन सोमवार के व्रत करें और इस दिन पूरे विधि-विधान (sawan 2022 shiv puja) से रुद्राभिषेक करें.