Masik Janmashtami 2022 Date and Shubh Muhurat: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखें इस तिथि, पाप होंगे नष्ट और मान मर्यादा में होगी वृद्धि

हर महीने भगवान कृष्ण की जन्म तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami 2022) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भक्त पूरे दिन व्रत रखते हुए भगवान कृष्ण (Masik Krishna Janmashtami 2022 june) की पूजा करते हैं.

हर महीने भगवान कृष्ण की जन्म तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami 2022) के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भक्त पूरे दिन व्रत रखते हुए भगवान कृष्ण (Masik Krishna Janmashtami 2022 june) की पूजा करते हैं.

author-image
Megha Jain
New Update
Masik Janmashtami 2022 vrat date and muhurat

Masik Janmashtami 2022 vrat date and muhurat( Photo Credit : social media)

सनातन धर्म में हर महीने भगवान कृष्ण की जन्म तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी (Masik Krishna Janmashtami 2022) के रूप में मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि पर हुआ था. इस दिन भक्त पूरे दिन व्रत रखते हुए भगवान कृष्ण (Masik Krishna Janmashtami 2022 june) की पूजा करते हैं. इससे भगवान कृष्ण प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं. उनकी कृपा से भक्तों के सारे पाप नष्ट हो जाते है. घर परिवार में सुख शांति (Masik Janmashtami 2022) बनी रहती है. घर में लक्ष्मी का वास होता है. दरिद्रता नष्ट हो जाती है. इसके साथ ही सामजिक मान मर्यादा में वृद्धि होती है. तो, चलिए इस दिन की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें.  

Advertisment

यह भी पढ़े : Masik Kalashtami 2022 Pujan Vidhi: मासिक कालाष्टमी व्रत के दिन अपनाएं ये पूजा विधि, समस्याओं से मिलेगा छुटकारा और बाधाएं होंगी खत्म

मासिक जन्माष्टमी 2022 तिथि

पंचांग के अनुसार, 20 जून दिन सोमवार को रात 09 बजकर 01 मिनट से आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी ति​थि का प्रारंभ होगा. यह तिथि अगले दिन 21 जून मंगलवार को रात 08 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. मासिक जन्माष्टमी के लिए अष्टमी ति​थि में रात्रि प्रहर का मुहूर्त मान्य होता है. ऐसे में 20 जून की रात मुहूर्त है, इसलिए मासिक जन्माष्टमी व्रत 20 जून (Masik Krishna Janmashtami 2022 date) को रखा जाएगा.

यह भी पढ़े : Eating Food Mistakes: खाना देखते ही अगर बन जाता है मुंह तो सुधार लें ये आदत, नहीं तो आपकी सेहत पर बरस पड़ेगी आफत

मासिक जन्माष्टमी 2022 शुभ मुहूर्त

मासिक जन्माष्टमी का शुभ मुहूर्त 20 जून को देर रात 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक है. इस दिन आपको भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए 40 मिनट का शुभ समय प्राप्त हो रहा है. मासिक जन्माष्टमी के दिन प्रात:काल से लेकर सुबह 08 बजकर 28 मिनट तक प्रीति योग है. उसके बाद से आयुष्मान योग प्रारंभ हो जाएगा. ऐसे में देखा जाए तो आयुष्मान योग में मासिक जन्माष्टमी मनाई जाएगी. इस दिन का शुभ समय 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक है. इस मुहूर्त में आप कोई शुभ कार्य कर सकते हैं. राहुकाल सुबह 07:08 बजे से लेकर 08:53 बजे तक है. मासिक जन्माष्टमी के समय राहुकाल (Masik Janmashtami 2022 shubh muhurat) नहीं रहेगा.

Masik Krishna Janmashtami 2022 Vrat Masik Janm Masik Krishna Janmashtami 2022 Masik Janmashtami 2022 Puja Muhurat Masik Janmashtami 2022 Date Masik Janmashtami 2022 shubh muhurat Masik Krishna Janmashtami 2022 june Masik Krishna Janmashtami 2022 Vrat june
      
Advertisment