logo-image

Kartik Purnima 2022 : कार्तिक पूर्णिमा का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव, होगा लाभ ही लाभ

सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ऐसे में आपको बता दें कि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा पर पड़ रहा है

Updated on: 05 Nov 2022, 07:21 PM

नई दिल्ली:

सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है. ऐसे में आपको बता दें कि साल के आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा पर पड़ रहा है. ये तिथि दिनांक 8 नवंबर 2022  मंगलवार को है. इस दौरान हमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. इसका सूतक काल सुबह 08:20 मिनट से शुरू हो जाएगा. तो आइए हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि कौन सी राशि वालों पर कार्तिक पूर्णिमा का क्या प्रभाव पड़ेगा.

चंद्र ग्रहण का क्या होगा राशियों पर प्रभाव

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं.आत्मविश्वास बनाकर रखें और धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

वृष राशि
वृष राशि वालों के मन में श्रद्धाभाव उत्पन्न हो सकता है. आपके घर आपसे कोई मित्र मिलने आ सकता है. स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के मन में एक अजीब तरीके की घबराहट पैदा हो सकती है. क्रोध का भाव उत्पन्न ना होने दें, नौकरी के रास्ते खुलेंगे.

कर्क राशि
कर्क राशि वालों को कार्यों के प्रति रुचि और बढ़ सकती है,आपको कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है, मित्रों का सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को मन में निराशा का भाव उत्पन्न हो सकता है, साहित्य में आपकी रुचि बढ़ेगी,स्वास्थ्य का खास तौर से ध्यान रखने की आवश्यकता है.

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के मन में प्रसन्नता का भाव उत्पन्न हो सकता है, माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, घर में किसी से विवाद होने से बचें.

ये भी पढ़ें -Dev Deepawali 2022: देव दीपावली के दिन करें ये खास काम, जीवन में सदैव करेंगे उन्नति

तुला राशि
तुला राशि के जातकों का मन परेशान रह सकता है, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है, खर्च बढ़ सकते हैं.

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, नौकरी में बदलाव की संभावना है.

धनु राशि
धनु राशि वालों को मानसिक शांति बनाए रखने की आवश्यकता है, वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है.

मकर राशि
मकर राशि के जातकों का मन प्रसन्न रहेगा,आत्मविश्वास से परिपूर्णं रहेंगे.

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेंगी, मान- सम्मान मिलेगा,आय में वृद्धि होने की संभावना है.

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को अपनी बातों में सहजता रखने की आवश्यकता है, परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.