Dev Deepawali 2022: देव दीपावली के दिन करें ये खास काम, जीवन में सदैव करेंगे उन्नति

हिंदू पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक मास में देव दीपावली का त्योहार विशेष रूप से मनाया  जाता है. देव दीपावली को त्रिपुरोत्सव भी कहते हैं. इसके पीछे भी एक कहानी है, दरअसल  भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था

author-image
Aarya Pandey
New Update
Dev Deepawali 2022

Dev Deepawali 2022( Photo Credit : Social Media)

Dev Deepawali 2022 : हिंदू पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक मास में देव दीपावली का त्योहार विशेष रूप से मनाया  जाता है. देव दीपावली को त्रिपुरोत्सव भी कहते हैं. इसके पीछे भी एक कहानी है, दरअसल  भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था, इसलिए इसी खुशी में त्रिपोत्सव मनाई जाती है.  इस दिन स्नान और दान करना बेहद शुभ माना जाता है.  
यही नहीं इस दिन संध्या के समय दीप दान करने का भी विशेष महत्त्व है. तो आइए हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि देव दीपावली कब है, कार्तिक पूर्णिमा की तिथि कब से कब तक है. इसका शुभ संयोग कब बन रहा है, दीप दान करने का महत्त्व क्या है और देव दीपावली पर क्या दान करना है शुभ?

Advertisment

कब है देव दीपावली है?
कार्तिक मास में मनाई जाने वाली देव दीपावली भगवान शिव को समर्पित है. 7 नवंबर 2022 सोमवार को यह त्योहार मनाया जाएगा. आपको बता दें कि, इसका शुभ मुहूर्त सोमवार को 4:15 मिनट से लेकर अगले दिन यानी की 8 नवंबर को शाम 4:31 मिनट तक होगा, देव दिपावली में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:14 मिनट से शाम 7:49 मिनट तक रहेगा.

ये भी पढ़ें-Chandra Grahan 2022 : चंद्रग्रहण उतरने के बाद घर में करें ये बदलाव, किस्मत देगी आपका साथ

देव दीपावली का शुभ योग कब है?
बता दें देव दीपावली पर इस साल कई शुभ संयोग हैं, इसमें अभिजीत मुहूर्त के साथ-साथ रवि योग भी शामिल है. वहीं देव दीपावली का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 53 से लेकर सुबह 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा.

इसका अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा. इसका अमृत काल मुहूर्त शाम 5 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 54 मिनट तक रहेगा.

देव दीपावली का महत्त्व क्या है?
देव दीपावली में दीपदान का विशेष विधि-विधान है. इस दिन गंगा स्नान मात्र करने से सारे पाप धुल जाते हैं और दीपदान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और घर  में सदैव सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है.

देव दीपावली के दिन जरूर करें ये काम
कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है. इस 11 दीपों का दान करना विशेष फल देता है. मां तुलसी को घी का दीपक जलाने से घर में कभी नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है.

इस दिन घर के दरवाजो पर एक-एक दीया रखें और विष्णुसहस्त्रनाम का जाप करें. ऐसी मान्यता है कि मां लक्ष्मी आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगी. जरूरतमंदों को गरम कपड़े और अन्न का दान भी करें. ऐसे करने से  घर की आर्थिक स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहेगी और दरिद्रता दूर होगी.

HIGHLIGHTS

  • कब है देव दीपावली है?
  • देव दीपावली का शुभ योग कब है?
  • देव दीपावली का महत्त्व क्या है?
  • देव दीपावली के दिन जरूर करें ये काम

Source : News Nation Bureau

Solar Eclipse 2022 November Lunar Eclipse 2022 November Kartik Purnima 2022 Astrology Today In Hindi उप-चुनाव-2022 Dev Deepawali 2022
      
Advertisment