logo-image

Dhanteras 2022: धनतेरस पर खरीदारी से पहले अपनी राशि से मिला लें ये लिस्ट, तभी चमकेगी किस्मत

धनतेरस का त्योहार अब काफी नजदीक है

Updated on: 21 Oct 2022, 07:03 PM

नई दिल्ली:

धनतेरस का त्योहार अब काफी नजदीक है, इस बार ये त्योहार दो दिन पड़ रहा है, बता दें धनतेरस में खरीदारी करने का शुभ मुहुर्त शनिवार यानी की 22 अक्टूबर को 4:12 के बाद 23 अक्टूबर यानी की रविवार को 4:45 मिनट तक रहेगा.धनतेरस पर लोग जमकर खरीदारी करते हैं. हालांकि इस खरीदारी को लेकर थोड़ा सा अपडेट हो जाएं, तो ये खरीदारी ही आपके घर में सुख-शांति और समृद्धि ला सकती है.
ऐसे में आप भी खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं या ऐसा कोई प्लान है तो शॉपिंग लिस्ट को अपनी राशि के मुताबिक जरूर चेक कर लें.

ये भी पढ़े-Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्या है पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त? भूलकर भी घर ना लाएं ये चीजें

राशि के अनुसार क्या करें खरीदारी-

मेष राशि-
बात करते हैं मेष राशि वालों की, मेष राशि वालों को धनतेरस जैसे पावन पर्व पर चांदी के बर्तन खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, कहते हैं, इस दिन चांदी के बर्तन खरीदने से घर में भगवान कुबेर की कृपा बरसती है और घर पर कोई आपत्ति नहीं आती है.

वृष राशि-
वृष या वृषभ राशि वालों को इस दिन चांदी की कोई भी धातु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. आप चांदी के सिक्के या फिर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मूर्ति खरीद सकते हैं. इससे घर में कभी दरिद्रता नहीं आएगी और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा.

मिथुन राशि-
मिथुन राशि वालों को धनतेरस पर हाथों से बनी चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, इससे घर में भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहता है.

कर्क राशि -
कर्क राशि वालों को धनतेरस जैसे पावन पर्व पर पीतल के धातु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, इससे घर में भावनात्मक तनाव से निजात पा सकते हैं.

सिंह राशि-
सिंह राशि वालों को धनतेरस जैसे शुभ पर्व पर किताबें खरीदना बेहद शुभ माना जाता हैं, इससे घर में सदैव माता सरस्वती की कृपा बनी रहती है.

कन्या राशि-
कन्या राशि वालों को धनतेरस के दिन एल्युमिनियम से बनीं धातु की वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए, इससे आपके जीवन में सुख सौभाग्य की बढ़ोतरी होगी.

तुला राशि-
तुला राशि वालों को धनतेरस के मौके पर कांस्य से बनी प्रतिमाओं की खरीदारी करनी चाहिए, इससे घर में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है.

वृ्श्चिक राशि-
वृश्चिक राशि वालों को धनतेरस के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंसेज खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, इससे जीवन में आपके शत्रु का नाश होगा.

धनु राशि-
धनु राशि वालों को धनतेरस के मौके पर लक्ष्मी- गणेश की मूर्ति खरीदना बेहद शुभ माना जाता है.

मकर राशि-
मकर राशि वालों को धनतेरस के मौके पर कपड़े खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, इससे घर में दरिद्रता नहीं आती है.

कुंभ राशि -
कुंभ राशि वालों को धनतेरस के मौके पर गणेश जी की मूर्ति खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, इससे घर में हमेशा भगवान गणेश की कृपा बनी रहती है.

मीन राशि-
मीन राशि वालों को तांबे से बना धातु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है, इससे घर में शांति बनी रहती है.