बेंगलुरु भगदड़ मामला : सीआरएफ ने राज्य सरकार को निलंबित करने का आग्रह किया
Bengaluru Stampede: बेंगलुरु भगदड़ मामले में दो लोगों ने दिया इस्तीफा, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से है नाता
कैमरे के सामने लड़खड़ाई धर्मेंद्र की जुबान, हीमैन को देख फैंस की बढ़ी चिंता, कहा- 'कुछ बोल नहीं सकते'
Breaking News Live: फ्रांस में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, दिल्ली को धमकाने वाले युवक गिरफ्तार
राजस्थान: भिवाड़ी में ईद उल अजहा का जश्न मनाते दिखे लोग, मस्जिदों में अमन और खुशहाली की मांगी जा रही दुआ
एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और नेटफ्लिक्स ने कई प्रोजेक्ट्स के लिए हाथ मिलाया
सायरा बानो ने दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, बोलीं- ‘कुबूल हों सभी की दुआएं’
'हाउसफुल 5' एक्टर डिनो मोरिया की बढ़ी मुश्किलें, मीठी नदी भ्रष्टाचार मामले में ED ने भेजा समन
गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं, जानिए इसके सेवन का सही समय

Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्या है पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त? भूलकर भी घर ना लाएं ये चीजें

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का अपना एक अलग महत्त्व है, वैसे तो सभी त्योहार एक दिन के लिए आते हैं, लेकिन दिवाली ही एक ऐसा त्योहार है जो पूरे पांच दिन के लिए आता है.

author-image
Aarya Pandey
New Update
Dhanteras 2022

धनतेरस पर क्या है पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त? भूलकर भी घर ना लाएं ( Photo Credit : Social Media)

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का अपना एक अलग महत्त्व है, वैसे तो सभी त्योहार एक दिन के लिए आते हैं, लेकिन दिवाली ही एक ऐसा त्योहार है जो पूरे पांच दिन के लिए आता है. हिंदुओं के बड़े त्योहारों में से एक दिवाली का आगमन धनतेरस जैसे विशेष दिन के साथ होता है. धनतेरस का विशेष त्योहार कार्तिक मास के त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. इसी दिन प्रदोष व्रत रखने का भी विशेष महत्त्व हैं, भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए यह व्रत विशेष रूप से रखा जाता है, वहीं धनतेरस को धनत्रयोदशी नाम से भी जाना जाता है, पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धन्वंतरी देव समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, तभी से धनतेरस का विशेष त्योहार मनाया जाता है और धनतेरस जैसे शुभ दिन पर धन के देवता कुबेर की भी पूजा की जाती है. यही वजह है कि, गृहस्थ जीवन के लिए धनतेरस महत्त्वपूर्णं त्योहार माना जाता है.

Advertisment

धनतेरस 2022 डेट:-
त्रयोदशी तिथि  22 अक्टूबर को है, हिंदू पंचांग के अनुसार शनिवार यानी 22 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 2 मिनट से प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है, जो अगले दिन यानी की 23 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस पर बन रहा त्रिपुष्कर योग
इस साल धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग बन रहा है. ऐसा माना जाता है कि, त्रिपुष्कर योग किए गए कामों में सफलता तो हासिल होती ही है साथ ही इसका तीन गुना फल भी प्राप्त होता है. त्रिपुष्कर योग दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से शाम 6 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.

धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए 2022:-
भगवान धनवंतरी को पीतल धातू का आराध्य माना गया है, इसलिए धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है. पीतल के अलावा धनतेरस में सोना ,चांदी , तांबे का सामान, झाड़ू , नमक , बर्तन खरीदना शुभ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन नया धातु खरीदने से माता लक्ष्मी का आगमन होता है, माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं.

धनतेरस के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए 2022 :-
धनतेरस में सबकुछ खरीदना शुभ नहीं माना जाता है. ऐसे में खरीदीरी से पहले इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको किन चीजों की खरीदारी से परहेज करना चाहिए. धनतेरस के दिन जो चीजें नहीं खरीदी जाती उनमें लोहे का सामान, स्टील का सामान, नई कार , कांच से बनी चीज़े , धार वाली चीजें, नकली आभूषण इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए.

यह भी पढ़ें-Rama Ekadshi 2022: रमा एकादशी पर बन रहा है शुभ संयोग, पूर्णं होंगी मनोकामना

धनतेरस में कब करें खरीदारी 2022 :-
धनतेरस जैसे शुभ मुहुर्त पर त्रयोदशी तिथि का ध्यान रखते हुए, शनिवार यानी 22 अक्टूबर को 4 बजकर 13 मिनट के बाद 23 अक्टूबर यानी की रविवार को 4 बजकर 45 मिनट से पहले ही खरीदारी कर लें.

Source : News Nation Bureau

dhanteras 2022 dhanteras 2022 date and time inauspicious things Dhanteras auspicious items to buy on dhanteras Dhanteras 2022 Date dhanteras kab hai 2022
      
Advertisment