Chandra Grahan 2025: इस दिन नए साल में लगेगा चंद्र ग्रहण, नोट करें डेट और सूतक काल का समय

Chandra Grahan 2025: आने वाले नए साल में 4 ग्रहण तिथियां पड़ रही हैं. इनमें से 2 चंद्र ग्रहण लगेंगे. ये ग्रहण किस दिन और किस समय लगने वाले हैं इस बारे में पंचांग में पहले से ही जानकारी दी जाती है.

author-image
Inna Khosla
एडिट
New Update
Chandra Grahan 2025

Chandra Grahan 2025 Photograph: (News Nation)

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है. इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है जिससे चंद्रमा कुछ समय के लिए अंधेरा हो जाता है. कई धर्मों में चंद्र ग्रहण को विशेष महत्व दिया जाता है. इसे अशुभ माना जाता है और इस दौरान कुछ धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है जिसका अध्ययन करके हम ब्रह्मांड के बारे में अधिक जान सकते हैं. आने वाले नए साल में चंद्र ग्रहण कब-कब लगने वाला है और भारत पर इसका कितना प्रभाव होगा आइए जानते हैं. 

Advertisment

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 

साल का पहला चंद्र ग्रहण 2025 खग्रास चंद्रग्रहण होगा.फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होली के दिन ये ग्रहण (Chandra Grahan 2025) लगेगा. 14 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक ये ग्रहण लगने वाला है. 

ऑस्ट्रेलिया का अधिकांश भाग, यूरोप, अफ्रीका का अधिकांश भाग, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका में ये चंद्र ग्रहण नजर आएगा. भारत में ये दृश्यमान नहीं होगा इसलिए यहां सूतक काल का भी कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला. 

साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025)

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन साल का दूसरा खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा. रविवार/सोमवार यानि 7 और 8 सितंबर 2025 को रात 9 बजकर 57 मिनट पर ग्रहण प्रारंभ होगा जो मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट तक रहेगा.  

भारत समेत संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्र में ग्रहण नजर आएगा. साल 2025 का आखिर चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2025) भारत में नजर आने वाला है इसलिए इसके सूतक काल का प्रभाव भी पड़ेगा. 

यह भी पढ़ें: Surya Grahan 2025 Date: नए साल में कितनी बार लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत पर इसका असर पड़ेगा या नहीं

Religion की ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए आप न्यूज़ नेशन के धर्म-कर्म सेक्शन के साथ ऐसे ही जुड़े रहिए.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. न्यूज नेशन इस बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं करता है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

रिलिजन न्यूज Religion News in Hindi Grahan 2025 रिलिजन न्यूज इन हिंदी Chandra Grahan 2025 Lunar Eclipse 2025 lunar eclipse Year 2025 Predictions
      
Advertisment