Chandra Grahan 2023 : जानें कब लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, यहां है पूरी जानकारी

वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने वाला है.

author-image
Aarya Pandey
एडिट
New Update
Chandra Grahan 2023

Chandra Grahan 2023( Photo Credit : Social Media )

Chandra Grahan 2023 : वैशाख अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने के बाद अब चंद्र ग्रहण लगने वाला है. ये बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगा. वहीं, अगर वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए, तो चंद्र ग्रहण तब लगता है, जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है. वहीं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब राहु चंद्रमा को प्रभावित करते हैं, तब चंद्र ग्रहण का संयोग बनता है. सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण से पहले सूतक काल लग जाता है, जिसे अशुभ माना जाता है. इस अवधि में कोई भी शुभ काम नहीं किया जाता है. तो ऐसे में आइए आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि साल का पहला चंद्र ग्रहण कब लगने वाला है, कहां-कहां दिखाई देगा. 

Advertisment

ये भी पढ़ें - Ganga Saptami 2023: गंगा सप्तमी के दिन करें ये खास उपाय, मिलेगा कई गुना लाभ

जानें कब दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

दिनांक 05 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. जो रात 08 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और इसकी समाप्ति देर रात 1.00 बजे होगी. इस दिन वैशाख माह की पूर्णिमा भी है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है. वहीं चंद्र ग्रहण का सूतक काल 09 घंटे पहले से ही शुरु हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है. 

publive-image

ये भी पढ़ें - Mohini Ekadashi 2023: जानें कब है मोहिनी एकादशी, यहां है पूरी जानकारी

जानें कहां-कहां दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण 
ये चंद्र ग्रहण उपच्छाया है यानी कि चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण हर जगह नहीं देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण का असर यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर पर रहेगा.

ये भी पढ़ें - Shani Vakri Chal 2023 : शनि होंगे कुंभ राशि में वक्री, इन 5 राशि वालों पर होगा नकारात्मक असर

वहीं साल का दूसरा चंद्र ग्रहण दिनांक 28 अक्टूबर को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण साल 2023 का आखिरी ग्रहण होगा. ये ग्रहण यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अमेरिका और अफ्रीका से देखा जा सकेगा.  

Chandra Grahan 2023 first Lunar eclipse 2023 news nation videos first Lunar eclipse 2023 remedies first Lunar eclipse 2023 date news nation photo news nation live
      
Advertisment