/newsnation/media/media_files/2025/11/03/dev-deepawali-2025-pujan-muhurat-2025-11-03-09-22-03.jpg)
Dev Deepawali 2025 Pujan Muhurat (File Image)
DevDeepawali 2025: हिंदू धर्म में देव दीपावली का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है. देव दीपावली को देव दिवाली के नाम से भी जाना जाता है जो कि दिवाली के ठिक 15 दिन बाद मनाई जाती है. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में यह त्योहार बहुत ही खास तरीके से मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को देव दिपावली मनाई जाती है जो कि इस बार 5 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा. कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव और भगवान विष्णु के पूजन का सबसे ज्यादा महत्व होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि देव दीपावली का पूजन किसी मुहूर्त में किया जाएगा.
देव दीपावली शुभ मुहूर्त (Dev Deepawali 2025 PujanshubhMuhurat)
पंचांग के अनुसार, देव दीपावली की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 04 नवंबर को रात 10 बजकर 36 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 05 नवंबर को शाम 06 बजकर 48 मिनट पर रहेगा. इस दिन संध्या काल की गंगा आरती का मुहूर्त शाम 05 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 50 मिनट तक रहेगा जो कि 2 घंटे 37 मिनट तक रहेगा.
देव दीपावली भद्रा का साया
देव दीपावली के दिन भद्रा का साया भी रहने वाला है. दरअसल इस दिन यह अशुभ योग सुबह 08 बजकर 44 मिनट तक रहेगा जिसके दौरान भद्रा स्वर्ग लोक में विराजेंगी. इसलिए इसका पृथ्वी लोक पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा.
देव दीपावली 2025 शुभ योग (Dev Deepawali 2025 Shubh Yog)
देव दीपावली के दिन शिववास, सिद्धि योग और अश्विनी-भरणी नक्षत्र जैसे कई शुभ योग बन रहे हैं, जो इसे अत्यंत मंगलमय बनाते हैं. इस शुभ योग में भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा की जाएगी. शास्त्रों के अनुसार, इस काल में किए गए सभी कार्य फलदायी होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. इस समय विशेष रूप से भगवान शिव, विष्णु और लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए.
देव दीपावली पूजन विधि
देव दीपावली के दिन ब्रह्मा मुहूर्त में उठें और उसके बाद स्नान कर लें. फिर घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं. इसके बाद भगवान शिव और भगवान विष्णु का पूजन पूरे विधि-विधान के साथ करें. वहीं देव दीपावली की शाम पूरे घर या घर के कोनों में दीपक जलाएं. इसके बाद शिव चालीसा और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. फिर आखिरी में आरती करें.
यह भी पढ़ें: Som Pradosh Vrat 2025: आज सोम प्रदोष व्रत पर बन रहे ये तीन शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us