/newsnation/media/media_files/2026/03/08/chardham-yatra-2026-2026-03-08-15-24-14.jpg)
Chardham Yatra 2026
Chardham Yatra Registration 2026: उत्तराखंड में होने वाली पवित्र चार धाम यात्रा के लिए साल 2206 का पंजीकर शुरू कर दिया गया है. यात्रा समिति के अनुसार इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. प्रशासन ने यात्रा को लेकर लगभग सभी तैयारियां शुरू कर दी है. सरकार ने साफ किया है कि इस साल बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसलिए सभी यात्रियों के लिए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया गया है. ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 6 मार्च से शुरू कर दी गई है. वहीं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल से उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर शुरू होगा.
ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा के लिए सबसे पहले यात्री उत्तराखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके अलावा श्रद्धालु Tourist Care Uttarakhand ऐप डाउनलोड करके भी पंजीकरण कर सकते हैं. यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है. सरकार ने इस बार व्हाट्सएप के जरिए भी पंजीकरण की सुविधा दी है. अगर कोई व्यक्ति वेबसाइट या ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है, तो वह मोबाइल नंबर +8394833833 पर “Yatra” लिखकर भेज सकता है.
पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज
यात्रा पंजीकरण के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी जैसे आधार कार्ड, ई-मेल आईडी, यात्री से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारी होनी चाहिए. पंजीकरण पूरा होने के बाद यात्रियों को एक रजिस्ट्रेशन लेटर या क्यूआर कोड मिलेगा. यात्रा के दौरान इसे अपने साथ रखना जरूरी होगा. मंदिर में दर्शन के समय इसकी जांच की जाएगी.
कब से शुरू होंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन?
जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर पाएंगे, उनके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध होगी. 17 अप्रैल 2026 से उत्तराखंड के कई शहरों में पंजीकरण केंद्र खोले जाएंगे. प्रमुख केंद्र इस प्रकार हैं
Rishikesh- ट्रांजिट कैंप
Haridwar- ऋषिकुल ग्राउंड
Dehradun- विकास नगर
यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए श्रद्धालु टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं.
कब खुलेंगे चारधाम के कपाट?
चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल 2026 से होगी. सबसे पहले दो धामों के कपाट खोले जाएंगे. जिसमें 19 अप्रैल को यमुनोत्री मंदिर और गंगोत्री मंदिर के कपाट खुलेंगे. 22 अप्रैल को केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलेंगे और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. इन चारों धामों के अलावा कई श्रद्धालु हेमकुंड साहिब की यात्रा भी करते हैं. हालांकि अभी इसके कपाट खुलने की तिथि घोषित नहीं की गई है.
पहले ही दिन लाखों श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
यात्रा समिति के अनुसार 6 मार्च को सुबह 7 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया गया था. पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया. शाम 05 बजे तक लगभग 1,23,788 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर लिया था. अनुमान है कि इस साल भी लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा में शामिल होंगे. सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं. बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी श्रद्धालु को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Women's Day 2026: महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री, खास दर्शन का मिलेगा मौका
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us