/newsnation/media/media_files/2026/03/08/kashi-vishwanath-temple-2-2026-03-08-13-01-25.jpg)
Kashi Vishwanath Temple
Women's day 2026: आज यानी 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर काशी विश्वनाथ मंदिर में महिला श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. मंदिर प्रशासन ने घोषणा की है कि महिला दिवस पर महिलाओं को मंदिर परिसर में फ्री एंट्री और विशेष दर्शन की सुविधा दी जाएगी. इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सम्मान देना और उनके लिए दर्शन आसान बनाना है.
किस गेट नंबर से होगी एंट्री?
मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, महिला श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में गेट नंबर 4-बी से प्रवेश करने की अनुमति होगी. खास बात यह है कि इस दिन महिलाओं को दर्शन के लिए किसी प्रकार का टिकट या शुल्क नहीं देना होगा.
सभी महिला श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
मंदिर प्रशासन के अनुसार यह सुविधा केवल स्थानीय महिलाओं तक सीमित नहीं है. देश के किसी भी राज्य से आने वाली महिला श्रद्धालु इसका लाभ उठा सकती हैं. वाराणसी की निवासी महिलाएं हों या बाहर से आने वाली श्रद्धालु, सभी को इस विशेष व्यवस्था के तहत प्रवेश मिलेगा. इस निर्णय के पीछे का उद्देश्य महिला श्रद्धालुओं को भगवान विश्वनाथ के दर्सन के लिए लंबी प्रक्रिया से न गुजरना पड़े और उन्हेंआसान और सुविधाजनक व्यवस्था मिल सके.
छोटे बच्चों के साथ आने वाली माताओं को प्राथमिकता
महिला दिवस के मौके पर मंदिर प्रशासन ने एक और विशेष व्यवस्था की है. जिन महिलाओं की गोद में छोटे बच्चे होंगे, उन्हें दर्शन के लिए पहले भेजा जाएगा. ऐसी माताएं जो अपने छोटे बच्चों के साथ मंदिर आएंगी, उन्हें लाइन में अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. प्रशासन उन्हें प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश और दर्शन की सुविधा देगा. यह व्यवस्था इसलिए की गई है ताकि छोटे बच्चों के साथ आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए समय में नहीं होगा बदलाव
मंदिर प्रशासन ने यह भी कहा है कि स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए जो दर्शन का समय पहले से तय है, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. स्थानीय लोगों के लिए पहले की तरह ही समय रहेगा. सुबह 4 बजे से लेकर 5 बजे तक इसके अलावा शाम 04 बजे से लेकर 05 तक रहेगा. इन समयों के दौरान केवल स्थानीय निवासियों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी. महिला दिवस की विशेष व्यवस्था इन निर्धारित समयों के अतिरिक्त लागू रहेगी.
मंदिर प्रशासन ने दी महिला दिवस की शुभकामनाएं
मंदिर प्रशासन की ओर से जारी आदेश में बताया गया कि यह पहल महिलाओं के सम्मान और उनकी भूमिका को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई है. यह आदेश मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण द्वारा 6 मार्च 2026 को जारी किया गया. साथ ही मंदिर प्रशासन ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद और दिव्य नारी शक्ति की कृपा सदैव मानवता पर बनी रहे.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us