/newsnation/media/media_files/2026/03/03/chandra-grahan-2026-3-2026-03-03-09-32-17.jpg)
Chandra Grahan 2026
Chandra Grahan 2026: आज यानी 03 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में भी कई जगहों पर दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. ज्योतिष के अनुसार, यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा. यह ग्रहण सीधा व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकता है. ऐसे में इस ग्रहण से जुड़ी सारी जानकारी जैसे सूतक काल के बारे में जानना बेहद जरूरी है. तो चलिए जानते हैं कि आज साल का पहला चंद्र ग्रहण कितने बजे से शुरू होगा और भारत में कब और कहां दिखाई देगा. साथ ही सूतक काल के बारे में भी विस्तार से जानेंगे.
साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय
आज यानी 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और शाम 06 बजकर 46 मिनट पर खत्म हो जाएगा. इस तरह ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी.
भारत में कब और कहां दिखाई देगा ग्रहण?
ज्योतिष के अनुसार, आज यानी 03 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर चंद्रमा का उदय शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा जबकि ग्रहण की शुरुआत दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर होगी. पूरे भारत में आज शाम 05 बजकर 59 मिनट के बाद ही सभी स्थानों में चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा अच्छे तरीके से दिखाई देगा. भारत के अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय
यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. ऐसे में आज यानी 03 मार्च को इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी सुबह 06 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है.
सूतक काल के दौरान क्या करें क्या ना करें?
सूतक काल के दौरान अन्न का त्याग कर देना चाहिए. किसी तरह के नकारात्मक कार्य को करना अशुभ होता है. इस दौरान कच्चे पके हुए अन्न को ग्रहण में नहीं रखना चाहिए और तेल में तले पदार्थ औऱ दूध-दही आदि में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए. ग्रहण के दौरान पूरी तरह से अन्न-जल का त्याग कर देना चाहिए. अब बात करते हैं सूतक काल के दौरान क्या करना चाहिए. सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए. शुद्ध जल से स्नान करके गरीबों को दान देना चाहिए. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, भारत में सुबह इतने बजे शुरू हो जाएगा सूतक काल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us