/newsnation/media/media_files/2026/03/02/chandra-grahan-2026-2-2026-03-02-09-38-40.jpg)
Chandra Grahan 2026
Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण कल यानी 03 मार्च को लगने वाला है. यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा. यह ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. खास बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा इसलिए यहां सूतक काल मान्य होगा और धार्मिक नियमों का पालन किया जाएगा. मान्यताओं के अनुसार, सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और पूजा-पाठ नहीं किया जाता, ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों की सफाई कर गंगाजल का छिड़काव किया जाता है और फिर पूजा की जाती है. ग्रहण का प्रभाव पूरे 3 घंटे और 27 मिनट तक रहेगा. इस दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण पर सूतक काल का समय और इस क्या करें क्या ना करें.
चंद्र ग्रहण का समय
कल यानी 03 मार्च को लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. भारत में चंद्रमा उदय लगभग 06 बजकर 26 मिनट पर होगा इसलिए यहां ग्रहण का अंतिम चरण ही दिखाई देगा. अधिकतम ग्रहण का समय शाम 06 बजकर 33 मिनट से 06 बजकर 40 मिनट तक रहेगा.
सूतक काल का समय
यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए सूतक काल मान्य रहेगा. कल यानी 03 मार्च की सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सूतक काल लगना शुरू हो जाएगा. सूतक काल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और मूर्तियों को स्पर्श नहीं किया जाएगा. इस समय शुभ काम , विवाह और कोई नया काम शुरू करने से बचना चाहिए. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी रखने को कहा जाता है. सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं.
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा अच्छे तरीके से दिखाई देगा जबकि अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से नजर आ सकता है. भारत के अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण के दिन क्या ना करें
चंद्र ग्रहण के दिन भोजन बनाना, पकाना, खाना, पूजा-पाठ, नए काम की शुरुआत या बड़े निवेश करने से बचना चाहिए. इस समय तेल नहीं लगाना चाहिए, बाल और नाखून काटने से भी बचना चाहिए. इसके अलावा ग्रहण के दौरान नुकीली वस्तुओं जैसे चाकू, कैंची का भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.
चंद्र ग्रहण के दिन क्या करें
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना जरूरी माना गया है. घर में गंगाजल का छिड़काव करें और भगवान की मूर्तियों को स्नान कराकर पुनः पूजा करें. इसके बाद दान-पुण्य करना शुभ माना गया है. जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से विशेष फल मिलता है.
यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों अशुभ है चंद्र ग्रहण? भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us