/newsnation/media/media_files/2026/03/03/chandra-grahan-2026-5-2026-03-03-15-26-47.jpg)
Chandra Grahan 2026
Chandra Grahan 2026: आज यानी 03 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन 03 बजकर 20 मिनट पर साल के पहले चंद्र ग्रहण की शुरुआत हो चुकी है. खास बात तो यह है कि यह ग्रहण भारत में कई जगहों पर दिखाई देगा. इसका सूतक काल सुबह 06 बजकर 20 मिनट पर भी शुरू हो चुका है. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, यह ग्रहण वहुत ही शुभ माना जा रहा है कि क्योंकि यह एक ब्लड मून और खग्रास चंद्रग्रहण होगा. तो चलिए जानते हैं कि साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में कब, किन-किन शहरों में और कितने बजे लगेगा. साथ ही यह भी जानेंगे की कितने बजे से इसका सूतक काल लगेगा.
साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय
आज यानी 03 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है और शाम 06 बजकर 46 मिनट पर खत्म हो जाएगा. इस तरह ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी.
भारत में कब और कहां दिखाई देगा ग्रहण?
ज्योतिष के अनुसार, आज यानी 03 मार्च को फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा पर चंद्रमा का उदय शाम 05 बजकर 59 मिनट पर होगा जबकि ग्रहण की शुरुआत दोपहर 03 बजकर 20 मिनट पर होगी. पूरे भारत में आज शाम 05 बजकर 59 मिनट के बाद ही सभी स्थानों में चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत के पूर्वी हिस्सों में ज्यादा अच्छे तरीके से दिखाई देगा. भारत के अलावा यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा.
चंद्र ग्रहण के सूतक काल का समय
यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य होगा. ऐसे में आज यानी 03 मार्च को इस पूर्ण चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले यानी सुबह 06 बजकर 20 मिनट से शुरू हो चुका है.
सूतक काल के दौरान क्या करें क्या ना करें?
सूतक काल के दौरान अन्न का त्याग कर देना चाहिए. किसी तरह के नकारात्मक कार्य को करना अशुभ होता है. इस दौरान कच्चे पके हुए अन्न को ग्रहण में नहीं रखना चाहिए और तेल में तले पदार्थ औऱ दूध-दही आदि में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए. ग्रहण के दौरान पूरी तरह से अन्न-जल का त्याग कर देना चाहिए. अब बात करते हैं सूतक काल के दौरान क्या करना चाहिए. सिर्फ भगवान के मंत्रों का जप करना चाहिए. शुद्ध जल से स्नान करके गरीबों को दान देना चाहिए. चंद्र ग्रहण के बाद पूरे घर को शुद्ध करना चाहिए.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us