Chandra Grahan 2026: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए इन 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव, क्या करें उपाय?

Chandra Grahan 2026 Rashifal: फाल्गुन पूर्णिमा पर आज साल का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर करीब एक महीने तक रहेगा.

Chandra Grahan 2026 Rashifal: फाल्गुन पूर्णिमा पर आज साल का पहला खग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर करीब एक महीने तक रहेगा.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Chandra Grahan 2026 Rashifal

Chandra Grahan 2026 Rashifal

Chandra Grahan 2026 Rashifal: आज यानी 03 मार्च 2026 को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन साल का पहला पूर्ण और खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है. यह ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहण देश में दृश्यमान होता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों पर अधिक माना जाता है. इसका असर लगभग एक महीने तक रह सकता है. आइए जानते हैं सभी 12 राशि के अनुसार यह चंद्र ग्रहण किसके लिए शुभ और किसके लिए सावधानी का संकेत दे रहा है.

Advertisment

12 राशियों पर क्या पड़ेगा चंद्र ग्रहण का असर? 

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है. अचानक खर्च बढ़ सकता है. धन हानि की आशंका है. चोट या दुर्घटना से बचें. आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है. दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है.

उपाय: ग्रहण के बाद सफेद मिठाई का दान करें.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण पर स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. कार्यक्षेत्र में जोखिम उठाने से बचें. छोटी गलती भी नुकसान दे सकती है.

उपाय: ग्रहण समाप्त होने के बाद दूध का दान करें.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण सकारात्मक संकेत दे रहा है. रुके हुए काम पूरे होंगे. नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा. स्थान परिवर्तन से फायदा हो सकता है.

उपाय: ग्रहण काल में ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें.

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन काम में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी. परिणाम धीरे मिलेंगे. घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं.

उपाय: ग्रहण के बाद चावल का दान करें.

सिंह राशि

यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, इसलिए इसका प्रभाव अधिक रहेगा. स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है. परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं. निवेश करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं.

उपाय: अन्न और सफेद वस्त्र का दान करें. 

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको का आज के दिन करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं. परिवार में तालमेल बनाए रखना जरूरी है. यात्रा के दौरान सावधानी बरतें.

उपाय: सफेद मिठाई का दान करें.

तुला राशि

यह समय आपके लिए लाभदायक हो सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराने अटके कार्य पूरे होंगे. मन प्रसन्न रहेगा.

उपाय: ग्रहण के दौरान शिव मंत्र का जाप करें.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के करियर में उन्नति के संकेत हैं. प्रमोशन या नई नौकरी का अवसर मिल सकता है. आत्मविश्वास बढ़ेगा.

उपाय: ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें.

धनु राशि

चोट और दुर्घटना से बचकर रहें. वाहन सावधानी से चलाएं. घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

उपाय: ग्रहण के बाद दूध का दान करें.

मकर राशि

मकर राशि के जातकों का आज के दिन मानसिक तनाव बढ़ सकता है. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. इस समय बड़े फैसले टाल देना बेहतर रहेगा.

उपाय: चावल और सफेद कपड़े का दान करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशिके जातकों के रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है. दांपत्य जीवन में संयम रखें. महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें.

उपाय: सफेद मिठाई का दान करें.

मीन राशि

यह ग्रहण आपके लिए राहत भरा हो सकता है. स्वास्थ्य में सुधार होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी. नया काम शुरू करने का अच्छा समय है.

उपाय: सकारात्मक सोच रखें और अवसरों का लाभ उठाएं.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: आज फाल्गुन पूर्णिमा पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, सूतक काल जारी, जानिए भारत में कब और कहां दिखेगा

Chandra Grahan 2026 chandra grahan
Advertisment