Budhwar Ke Upay: अगर आपके बच्चे का भी मन पढ़ाई में नहीं लगता, तो बुधवार को कर लें ये खास उपाय

Budhwar Ke Upay: अगर आपके भी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो इस दिन कुछ खास उपाय करें. ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगने लगता है.

Budhwar Ke Upay: अगर आपके भी बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता तो इस दिन कुछ खास उपाय करें. ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को करने से बच्चों का पढ़ाई में मन लगने लगता है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Budhwar Ke Upay (2)

Budhwar Ke Upay

Budhwar Ke Upay: आपने देखा होगा आज के दौर में बच्चों का पढ़ाई में मन न लगने के बजाय सोशल मीडिया पर ज्यादा मन लगता है. ऐसे में उनके माता-पिता को हमेशा अपने बच्चों को लेकर चिंता बनी रहती है. हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का दिन विशेष माना जाता है, क्योंकि ये दिन बुद्धि के देवता भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित होता है. गणेश जी बुद्धि के देवता हैं जबकि बुध ग्रह बुद्धि और संवाद का कारक माने जाते हैं. अगर आपके भी बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो आप इन उपायों को कर सकते हैं. ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को करने से बच्चों को पढ़ाई में मन लगने लगता है. साथ ही बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ने लगता है. 

Advertisment

बुधवार के दिन करें ये खास उपाय 

मेज पर हरें रंग का करें इस्तेमाल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अगर आपके बच्चे का मन पढ़ाई में नहीं लगता या फिर आपका बच्चा पढ़ाई में कमजोर है तो पढ़ाई की मेज और कमरे में हल्के हरे या हल्के पीले रंग का इस्तेमाल करें. रंग बच्चों के मनोविज्ञान और ऊर्जा पर गहरा प्रभाव डालते हैं. हरा रंग बुध देव का प्रतीक माना जाता है. ये बच्चों के ज्ञान और मानसिक संतुलन को बढ़ावा देता है.

सरस्वती यंत्र की करें स्थापना  

इसके अलावा आप बुधवार के दिन बच्चों की पढ़ाई के स्थान पर सरस्वती यंत्र की स्थापना कर सकते हैं. साथ ही आप बच्चों को कहें कि वो रोजाना सरस्वती यंत्र की पूजा करें. इस उपाय से बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ेगी और पढ़ाई में भी मन लगेगा. 

5 मिनट ध्यान लगाएं 

बुधवार के दिन बच्चों को कहें कि वो पढ़ाई शुरू करने से पहले 5 मिनट ध्यान लगाएं. ध्यान के दौरान हरे रंग की मोमबत्ती जलाएं. इससे बुध ग्रह बलवान होते हैं और बच्चों का मन शांत होता है. 

गंगाजल में तुलसी मिलाकर दें 

वहीं अगर आप अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंता में है तो बुधवार के दिन बच्चों को गंगाजल में तुलसी के 2 या 3 पत्ते मिलाकर दें. ऐसा करने से बुद्धि और स्मरण शक्ति को बढ़ावा मिलता है. तुलसी के पत्तों का नियमित सेवन बच्चों के दिमाग को सक्रिय रखता है. 

हरे रंग के वस्त्र पहनाएं 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार के दिन को हरे रंग के वस्त्र पहनाएं. हरे रंग के वस्त्र पहनने से बुध मजबूत होता है और बच्चों को मानसिक संतुलन मिलता है. साथ ही बच्चों को हरे रंग की किताब या पेन का इस्तेमाल करने के लिए कहें. 

यह भी पढ़ें: एक ऐसा चमत्कारी मंदिर, जहां एक दिन में 5 बार रंग बदलता है शिवलिंग, बेहद अनोखी है इसके पीछे की मान्यता

budhwar ke upay in hindi Budhwar Ke Upay
Advertisment