/newsnation/media/media_files/2026/02/04/kalyana-sundareswarar-temple-2026-02-04-09-56-30.jpg)
Kalyana Sundareswarar Temple
Kalyana Sundareswarar Temple: भारत में कई ऐसे प्राचीन मंदिर है जिनसे कई रहस्य जुड़े हुए हैं सदियों से लोकों को अपनी ओर आकर्षित करते आ रहे हैं. एक ऐसा ही अनोखा और रहस्यमयी मंदिर तमिलनाडु के तंजावुर जिले के नल्लूर गांव में स्थिक कल्याण सुंदरेश्वर मंदिर है जो भक्तों के लिए आस्था का केंद्र है. भक्तों का मानना है कि इस मंदिर में पूजे जाने वाले शिवलिंग का रंग एक दिन में 5 बार बदलता है. मान्यता के अनुसार, शिवलिंग का रंग बदलना इस मंदिर का मुख्य आकर्षण माना जाता है. भक्त न केवल तमिलनाडु से बल्कि पड़ोसी राज्य से भी इसे देखने आते है. कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग एक हजार साल पुराना है. चलिए आपको इस मंदिर के बारे में विस्तार से बताते हैं.
एक दिन में 5 बार रंग बदलता है शिवलिंग
कल्याण सुंदरेश्वर शिवलिंग के बारे में कहा जाता है कि यह एक दिन में 5 बार अलग-अलग रंगों में बदल जाता है. सुबह काला, तो दोपहर में सफेद, शाम को लाल, आधी रात को हरा, और रात में हल्का नीला हो जाता है. इसी वजह से ऐसा माना जाता है कि किसी भी समय दर्शन करने वाले भक्त शिवलिंग को तरह-तरह के रंगों में देख सकते हैं. इसी वजह से दिन के अलग-अलग समय पर मंदिर में आने वाले भक्तों की संख्य बढ़ती जा रही है.
1 हजार साल पुराना है मंदिर
मान्यता है कि इस मंदिर का निर्माण लगभग 1 हजार साल पहले चोल सम्राट राजराजा चोल के शासनकाल में हुआ था. समय के साथ कई जीर्णोद्धार होने के बाद भी मंदिर की परंपराएं और अनुष्ठान अपरिवर्तित रूप से संरक्षित हैं. यहां भगवान शिव को कल्याण सुंदेश्वर के नाम से भी प्रतिष्ठित किया गया है. इसके अलावा इस मंदिर में भगवान मुरुगा का भी विशेष महत्व है. इसी कारण भगवान शिव और मुरुगा के भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं.
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us