Mata Vaishno Devi Aarti: चैत्र नवरात्रि के दौरान मां वैष्णो देवी की करें ये आरती, सारी मनोकामनाएं हो जाएंगी पूरी

चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri 2022) का पावन पर्व शुरु हो गया है. ऐसे में कुछ लोग वैष्णो देवी (vaishno devi) भी जाते हैं. तो, चलिए जान लें कि वैष्णो माता की कौन-सी आरती (vaishno aarti) करके आप अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के लिए प्रार्थना कर सकते हैं.

author-image
Megha Jain
New Update
Mata Vaishno Devi Aarti

Mata Vaishno Devi Aarti( Photo Credit : social media)

चैत्र नवरात्रि (chaitra navratri 2022) का पावन पर्व शुरु हो गया है. ऐसे में लोग नौ दिनों तक दुर्गा मां (durga maa) के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा करते हैं. लोग इस दौरान श्रद्धा और भक्ति-भाव से व्रत रखते हैं. ऐसे में कुछ लोग तीर्थ स्थानों पर भी दर्शन करने जाते हैं. अगर बात नवरात्रि की चल रही है. तो, सबसे पहला तीर्थ स्थान वैष्णो देवी (vaishno devi) ही याद आता है. तो, चलिए फटाफट से देख लें कि इस दौरान मां वैष्णो की कौन-सी आरती (maa vaishno aarti) करके आप अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना कर सकते हैं. 

Advertisment

यह भी पढ़े : Money Line in Hand: हाथ में अगर है ये शुभ लकीर, कुछ ही दिनों में बन जाएंगे आप अमीर

वैष्णो देवी की आरती (vaishno devi aarti) 

जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता ,
हाथ जोड़ तेरे आगे, आरती मैं गाता,
जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

शीश पे छत्र बिराजे, मूरतिया प्यारी,
गंगा बहती चरनन, ज्योति जगे न्यारी,
जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

ब्रह्मा वेद पढ़े नित द्वारे, शंकर ध्यान धरे ,
सेवक चंवर डुलावत, नारद नृत्य करे,
जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

सुंदर गुफा तुम्हारी, मन को अति भावे,
बार-बार देखन को, ऐ मां मन चावे,
जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

भवन पे झण्डे झूले, घंटा ध्वनि बाजे,
ऊंचा पर्वत तेरा, माता प्रिय लागे,
जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

पान सुपारी ध्वजा नारियल, भेंट पुष्प मेवा,
दास खड़े चरणों में, दर्शन दो देवा ,
जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

जो जन निश्चय करके, द्वार तेरे आवे ,
उसकी इच्छा पूरण, माता हो जावे,
जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

इतनी स्तुति निशदिन, जो नर भी गावे,
कहते सेवक ध्यानू, सुख संपति पावे,
जै वैष्णो माता, मैया जै वैष्णो माता !!

vaishno devi live aar vaishno devi aarti maa vaishno devi aarti bhawan live maa vaishno devi vaishno aarti hindi mata vaishno devi aarti live live aarti maa vaishno devi devi ji today online vaishno aarti Vaishno Aarti maa vaishno aarti vaishno devi live
      
Advertisment