अमरिंदर ने गृहमंत्रालय रखा अपने पास, सिद्धू को दिया स्थानीय प्रशासन
पंजाब के नए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुरुवार को शपथ लेने के बाद अपने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया। उन्होंने गृहमंत्रालय अपने पास रखा है।
नई दिल्ली:
पंजाब के नए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के गुरुवार को शपथ लेने के बाद अपने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिया। उन्होंने गृहमंत्रालय अपने पास रखा है।
पंजाब के वित्तमंत्री का प्रभार मनप्रीत सिंह बादल को दिया गया है। मनप्रीत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे हैं। चाचा से नाराज मनप्रीत लोकसभा चुनाव के समय अकाली दल छोड़ दिया था। इस बार के विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस के टिकट पर चुने गए। नई सरकार की योजना और रोजगार सृजन विभाग भी उन्हीं को मिला है।
राज्यपाल वी.पी. सिंह बादनौर ने मुख्यमंत्री की सलाह पर नौ मंत्रियों को विभाग आवंटित किया। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग का प्रभार सौंपा गया है।
और पढ़ें: उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीएम चेहरे को लेकर बीजेपी का सस्पेंस, 18 मार्च को हो सकता है ऐलान
इसके अलावा सिद्धू को कला-संस्कृति, पुरातत्व एवं संग्रहालयों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पास फिलहाल सामान्य प्रशासन, वैयक्तिक कार्य, गृह एवं न्याय, सतर्कता और वे विभाग भी रहेंगे जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।
ब्रह्म मोहिंद्रा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा और संसदीय कार्य की जिम्मेदारी संभालेंगे।
और पढ़ें: अगर राजनाथ सिंह नहीं तो बीजेपी से क्या ये संभालेंगे यूपी की कमान
अन्य मंत्री और उनके विभाग इस प्रकार हैं :
साधू सिंह धरमसोट- वन, प्रकाशन, लेखन सामग्री और अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण।
तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा- ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, जलापूर्ति व स्वच्छता।
राणा गुरजीत सिंह- कृषि व ऊर्जा।
चरणजीत सिंह चन्नी- तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण।
अरुणा चौधरी (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)- उच्च एवं स्कूली शिक्षा।
रजिया सुल्ताना (राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार)- लोक निर्माण विभाग, सामाजिक सुरक्षा और महिला व बाल विकास।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट