अमेरिका में घुसने वाला है मौत का कीड़ा! इंसानों को हो रहे दर्दनाक घाव, जानें कारण

New World screwworm: मांस खाने वाला न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म अमेरिका के लिए नया खतरा बन गया है. इस खतरे को देखते हुए सरकार ने टेक्सास में डिजास्टर डिक्लेरेशन जारी कर दिया है. चलिए आपको इसके पीछे का कारण विस्तार से बताते हैं.

New World screwworm: मांस खाने वाला न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म अमेरिका के लिए नया खतरा बन गया है. इस खतरे को देखते हुए सरकार ने टेक्सास में डिजास्टर डिक्लेरेशन जारी कर दिया है. चलिए आपको इसके पीछे का कारण विस्तार से बताते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
New World Screwworm

New World Screwworm

New World screwworm: अमेरिका के हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज विभाग (HHS) ने पहली बार एक ऐसे केस की जानकारी दी है जिसमें इंसान न्यू वर्ल्ड स्क्रूवॉर्म (New World Screwworm) नाम के परजीवी से संक्रमित हुआ है. यह केस मैरीलैंड में मिला, जहां एक मरीज एल साल्वाडोर से लौटने के बाद इस परजीवी की चपेट में आया. बाद में CDC (सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंसन) ने भी इस केस की जानकारी दी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि क्या अमेरिका में भी घुसने वाला है ये खतरनाक कीड़ा? 

Advertisment

क्या है न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म?

न्यू वर्ल्ड स्क्रूवर्म (Cochliomyia hominivorax) एक खतरनाक परजीवी मक्खी है. इसके लार्वा जीवित मांस को खाते हैं. अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी CDC के अनुसार, यह मायसिस नाम की बीमारी फैलाता है. यह बीमारी बेहद दर्दनाक होती है.

कहां पाया जाता है यह परजीवी?

यह परजीवी मुख्य रूप से पशुओं को निशाना बनाता है. खासकर मवेशियों को. लेकिन कई मामलों में यह इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है. खुला घाव इसका सबसे आसान शिकार होता है.आमतौर पर यह दक्षिण अमेरिका, क्यूबा, हैती और डोमिनिकन रिपब्लिक में पाया जाता है. लेकिन अब यह मैक्सिको से होते हुए उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसी वजह से अमेरिका में चिंता बढ़ गई है.

टेक्सास में क्यों जारी हुई डिजास्टर डिक्लेरेशन?

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने एहतियातन राज्य में ‘डिजास्टर डिक्लेरेशन’ जारी की है. उनका कहना है कि भले ही यह परजीवी अभी टेक्सास में नहीं पहुंचा है, लेकिन इसका खतरा बहुत गंभीर है. इससे पशुधन और वन्यजीवों को भारी नुकसान हो सकता है.

स्क्रूवर्म कैसे फैलता है?

CDC के मुताबिक, यह मक्खी खुले घावों पर अंडे देती है. एक मादा मक्खी एक बार में 200–300 अंडे दे सकती है. अपने जीवनकाल में यह 3,000 तक अंडे दे सकती है. अंडों से निकलने वाले लार्वा घाव के अंदर जाकर जीवित मांस खाते हैं. बाद में ये जमीन में जाकर फिर से मक्खी बन जाते हैं.

संक्रमण के लक्षण क्या हैं?

संक्रमण होने पर घाव में तेज दर्द होता है
त्वचा के नीचे कीड़े हिलते हुए महसूस होते हैं
बदबूदार स्राव निकल सकता है
घाव जल्दी ठीक नहीं होता

कैसे करें बचाव?

डिजास्टर डिक्लेरेशन के बाद टेक्सास की विशेष टीम को पूरी ताकत से काम करने की अनुमति मिल गई है. राज्य सरकार इस परजीवी को पूरी तरह खत्म करने के लिए तैयार है.

CDC के अनुसार, बचाव के लिए खुले घावों को साफ और ढककर रखें. कीट-प्रतिरोधक स्प्रे का इस्तेमाल करें. संक्रमित इलाकों में बाहर जाने से बचें साथ ही सावधानी बरतें. 

यह भी पढ़ें: Breast Cancer: क्या जूस पीने से भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर? नई रिसर्च में पाए गए ये कारण

health news
Advertisment