/newsnation/media/media_files/2026/02/13/actor-vijay-rally-death-2026-02-13-15-47-04.jpg)
नेता और अभिनेता विजय (फाइल फोटो) Photograph: (ani)
तमिलनाडु के सलेम में शुक्रवार को अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) की रैली के दौरान एक दुखद हादसा हो गया. रैली में शामिल होने आए एक व्यक्ति की गर्मी और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) की वजह से मौत हो गई.
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, रैली में मौजूद एक शख्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस सूत्रों का कहना है कि मौत की मुख्य वजह भीषण गर्मी और डिहाइड्रेशन है. बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति पहले से ही दिल की बीमारी से जूझ रहा था.
क्षमता से ज्यादा लोग और लापरवाही के आरोप
पुलिस का कहना है कि रैली वाली जगह पर सिर्फ 5,000 लोगों के बैठने का इंतजाम था, लेकिन आयोजकों ने 7,000 से भी ज्यादा लोगों को अंदर आने दिया. सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल और चेकिंग के इंतजाम किए गए थे, फिर भी भीड़ काबू से बाहर हो गई. रिपोर्ट के अनुसार, बीमार लोगों को भी रैली में आने की छूट दे दी गई थी. पुलिस अब मौत की असली वजह का इंतज़ार कर रही है, जिसके बाद आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज की जा सकती है.
अकेले चुनाव लड़ेगी TVK
इस दुखद घटना के बीच, विजय ने रैली में अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया. उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी भी गठबंधन (INDIA या NDA) का हिस्सा नहीं बनेगी. विजय ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि TVK अकेले चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन सहयोगियों के साथ सत्ता बांटने का उनका प्रस्ताव अब तमिलनाडु की राजनीति में एक 'बड़ा मुद्दा' बन गया है
ये भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे Sonu Sood, पोस्ट शेयर कर बोले- 'ये दान नहीं, सम्मान है'
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us