/newsnation/media/media_files/2026/02/10/rajpal-yadav-and-sonu-sood-2026-02-10-12-52-55.jpg)
RajPal Yadav And Sonu Sood
Sonu Sood And RajPal Yadav: कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर करने को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच उनके कठिन दौर में अभिनेता सोनू सूद उनके सपोर्ट में आगे आए हैं. सोनू ने खुलकर राजपाल यादव की तारीफ की और उन्हें बेहतरीन कलाकार बताया. एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट यानी इंस्टाग्राम पर राजपाल यादव का सपोर्ट करते हुए पोस्ट शेयर किया है.
सोनू सूद ने अपनी फिल्म में दिया काम
सोनू सूद ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि वे अपनी आने वाली फिल्म में राजपाल यादव को जरूर शामिल करेंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी साफ किया कि वह अभी से उन्हें साइनिंग अमाउंट देंगे. सोनू के मुताबिक यह कोई एहसान नहीं, बल्कि एक कलाकार के सम्मान की बात है.
सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री से भी अपील की. उन्होंने लिखा कि राजपाल यादव ने सालों तक दर्शकों को यादगार अभिनय दिया है. कभी-कभी हालात इंसान के खिलाफ हो जाते हैं. इसका मतलब यह नहीं कि टैलेंट खत्म हो गया है. यह समय साथ खड़े होने का है.
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/02/10/screenshot-2026-02-10-131046-2026-02-10-13-10-58.jpg)
‘ये दान नहीं, सम्मान है’
अपने पोस्ट में सोनू सूद ने लिखा कि भविष्य के काम के बदले दी जाने वाली साइनिंग फीस कोई दान नहीं है. यह एक कलाकार का हक और सम्मान है. जब इंडस्ट्री का कोई सदस्य मुश्किल में हो, तो उसे अकेला महसूस नहीं होना चाहिए. इसी तरह इंडस्ट्री एक परिवार बनती है.
क्या है पूरा मामला?
राजपाल यादव ने साल 2010 में फिल्म अता पता लापता के लिए एक प्रोडक्शन कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. इसके बाद आर्थिक स्थिति खराब हो गई और दिया गया चेक बाउंस हो गया.
मामला कोर्ट तक पहुंचा. कई बार राहत मिलने के बावजूद रकम वापस नहीं हो सकी. आखिरकार कोर्ट ने राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया. सरेंडर से पहले राजपाल यादव भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि न पैसे हैं और न कोई सहारा. उन्हें यह लड़ाई अकेले लड़नी होगी.
यह भी पढ़ें: O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी ने वसूली करोड़ों की फीस, तो इन दो स्टार्स ने नहीं लिया 1 भी रुपया
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us