/newsnation/media/media_files/2026/02/10/o-romeo-2026-02-10-09-59-36.jpg)
O Romeo Photograph: (Nadiadwala Grandson Entertainment)
O Romeo Cast Fees: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और तृप्ती डिमरी (Tripti Dimri) की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' का जब से ट्रेलर आया था, तब से ही फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही खत्म होने वाला है. ये फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच फिल्म की स्टार कास्ट की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. खबर है कि फिल्म में नजर आए दो स्टार्स ने मेकर्स से एक भी रुपया नहीं लिया है.
शाहिद ने छापे करोड़ों रुपये
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आएंगे. ऐसे में फिल्म के के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा यानि 45 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस चार्ज की है. शाहिद फिल्म में ‘उस्तारा' नाम के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, लीड एक्ट्रेस के तौर में तृप्ति डिमरी ने ‘अफशा' के किरदार के लिए 6 करोड़ रुपये फीस ली है.
दिशा और नाना ने लिए कितने रुपये?
वहीं, इस फिल्म में दिशा पटानी (Disha Patani) भी नजर आने वाली है. एक्ट्रेस को डांसर जूली के रोल में देखा जाएगा और इस किरदार के लिए उन्होंने 2 करोड़ रुपये लिए हैं. इसके अलावा दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar), फिल्म में इस्माइल खान के रोल में नजर आएंगे. उन्होंने इस रोल के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं.
इन दो स्टार्स ने नहीं लिया 1 भी रुपया
वहीं, हाल ही में खुलासा हुआ है कि फिल्म में तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने अपने रोल के लिए एक भी पैसा नहीं लिया. फिल्म के मेकर विशाल भारद्वाज ने बताया कि विक्रांत जब अपने करियर के शुरुआती दौर में थे, तब उन्होंने ‘ओ रोमियो’ करने का वादा किया था. ऐसे में उन्होंने स्टार बनने के बावजूद अपने पुराने वादे को निभाया. वहीं, फिल्म के बजट को देखते हुए तमन्ना ने भी फ्री में काम करने के लिए हामी भर दी.
ये भी पढ़ें- O Romeo Trailer: इश्क में 'रोमियो' बने शाहिद कपूर, खूंखार गैंगस्टर बनकर मचाया धमाल
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us