'वरदा' चक्रवाती तूफान के कारण ओडिशा में हो सकती है ज़ोरदार बारिश
पिछले कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन रहा है
भुवनेश्वर:
मौसम विभाग ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि 'वरदा के कारण ओडिशा में कई जगहों पर ज़ोरदार बारिश हो सकती है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिसको देखते हुए भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में किसी भी तरह की गतिविधि करने से मना किया है क्योंकि समुद्र की स्थिति काफी गंभीर हो सकती है।
ये भी पढ़ें- आंध्रप्रदेश पहुंचा चक्रवाती तूफ़ान, भूस्खलन का मंडरा रहा है ख़तरा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने पारादीप और गोपालपुर बंदरगाहों पर डिस्टैंट वार्निग सिग्लन नंबर टू (डीडब्ल्यू-द्वितीय) की चेतावनी जारी की है।
विभाग ने बताया, 'वरदा के 12 दिसम्बर को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश को पार करने की संभावना है। इसके रविवार शाम से कमजोर पड़ने की उम्मीद है।
45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शक्तिशाली और तेज हवाएं ओडिशा के दक्षिणी तट पर चस सकती हैं। अगले 48 घंटे में पूर्वोत्तर दिशा से 30 से 35 व 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं उत्तरी ओडिशा के तट पर चल सकतीं हैं।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Kya Kehta Hai Islam: मृत्यु के बाद क्या होता है आत्मा के साथ, इस्लाम धर्म में छिपा है मौत के बाद का पूरा सच
-
Bahai Religion: बहाई धर्म क्या है, जानें दुनिया का सबसे नया धर्म कब और कैसे आया
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
बड़ी रोचक है Somnath Jyotirlinga की कहानी, बहुत कम ही लोग जानते होंगे ये दिलचस्प बातें