शादी का प्रपोजल सुन फिसला GF का पैर, 650 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरते हुए दिया ये जवाब
27 साल का लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए सूर्यास्त के समय एक पहाड़ी इलाके में गया था. जहां उनके साथ ये हादसा हो गया.
नई दिल्ली:
प्यार में लोग किस हद तक गुजर जाते हैं, इसका बखान करने की शायद कोई जरूरत नहीं है. इसी सिलसिले में आज हम आपको एक ऐसा मामला बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे. जी हां, मामला यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया का है.
दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया. जिसके बाद गर्लफ्रेंड अपने प्रेमी को हां बोलने के लिए इतनी उतावली हो गई कि उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह 650 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गई. 650 ऊंचाई से गिरते वक्त लड़की ने अपने प्रेमी के शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और कहा कि वह उससे शादी करने के लिए तैयार है.
ये भी पढ़ें- अहमदाबाद के पार्क में दिखा रहस्यमयी मोनोलिथ, कहां से आया किसी को पता नहीं
बताया जा रहा है कि 27 साल का लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए सूर्यास्त के समय एक पहाड़ी इलाके में गया था. जहां उनके साथ ये हादसा हो गया. हादसे के दौरान लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को बचाने के लिए चट्टान के नीचे छलांग लगा दी.
दोनों की किस्मत काफी अच्छी थी कि लड़का 50 फीट की गहराई तक पहुंचकर किसी चीज में अटक गया, जबकि लड़की 650 फीट नीचे बर्फ की मोटी चादर के ऊपर जाकर गिरी. जिसकी वजह से दोनों में से किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई.
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत