यू. वेंकटेश्वरलू को त्रिपुरा सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया, टीके चकमा गवर्नर के सचिव के रूप में संभालेंगे चार्ज
त्रिपुरा में सचिवों का अदला बदली किया गया है, त्रिपुरा सरकार के सचिव टीके चकमा त्रिपुरा गवर्नर के सचिव के रूप में चार्ज संभालेंगे
highlights
- सचिवों में बड़ा फेरबदल
- यू. वेंकेटेश्वरलू को त्रिपुरा सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त
- टीके चकमा त्रिपुरा गवर्नर के सचिव के रूप में चार्ज संभालेंगे
नई दिल्ली:
त्रिपुरा गवर्नर के अतिरिक्त मुख्य सचिव यू. वेंकेटेश्वरलू को त्रिपुरा सरकार का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है. वहीं त्रिपुरा सरकार के सचिव टीके चकमा त्रिपुरा गवर्नर के सचिव के रूप में चार्ज संभालेंगे. त्रिपुरा में सचिवों का अदला बदली किया गया है.
#Tripura: U. Venkateswarlu, Additional Chief Secretary to Governor, Tripura appointed as Chief Secretary to Government of Tripura. TK Chakma, Secretary ,Govt of Tripura to also hold charge of Secretary to Governor, Tripura.
— ANI (@ANI) June 10, 2019
इससे पहले त्रिपुरा में एक मंत्री से उसका मंत्रालय छीन लिया गया था. कुछ दिन पहले त्रिपुरा के मंत्रिमंडल में भी बड़ा फेरबदल किया गया था. मंत्री सुदीप रॉय बर्मन को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था. वह स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, आईटी, विज्ञान और प्रौद्योगिकी और PWD (DWS) विभाग के मंत्री थे. अब यह मंत्रालय त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के पास आ गया है. मुख्यमंत्री खुद इस मंत्रालय को चलाएंगे.
यह भी पढ़ें - कठुआ गैंगरेप-मर्डर केस : जानें कैसे दिया जघन्य वारदात को अंजाम, किसका क्या था ROLE
वहीं त्रिपुरा से ही एक खबर आई है कि सत्तारूढ़ भाजपा नीत गठबंधन में सहयोगी आईपीएफटी के विधायक धनंजय ने अपने खिलाफ बलात्कार और धोखा देने की शिकायत करने वाली महिला से शादी कर ली है. इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) के विधायक धनंजय के वकील अमित देबबर्मा ने कहा कि विधायक का विवाह रविवार को चतुरदास देवता मंदिर में संपन्न हुआ. नवविवाहिता ढलाई जिले के गंडाचेरा में प्रसन्नतापूर्वक रह रही है.
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!