थाईलैंड ओपन 2018: मरिस्का तुनजुंग को हरा पहली बार फाइनल में पहुंची पी वी सिंधु
रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता और भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
नई दिल्ली:
रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता और भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शनिवार को पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विश्व नंबर 3 की खिलाड़ी सिंधु ने शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मरिस्का तुनजुंग को 23-21, 16-21 और 21-9 से हराया।
गौरतलब है कि पी वी सिंधु ने पहली बार थाईलैंड ओपन के फाइनल में जगह बनाई हैं। सिंधु का सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से खिताब के लिए रविवार को होगा।
और पढ़ें: कुलदीप-चहल टेस्ट की दावेदारी पेश कर रहे हैं : विराट कोहली
बता दें कि अपने करियर रिकॉर्ड में सिंधु ने ओकुहारा को 5 बार जीत और 5 बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं शनिवार को तुनजुंग के खिलाफ मिली जीत के बाद सिंधु ने अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 कर लिया है।
इससे पहले, सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की सोनिया ची को 36 मिनटों में सीधे गेमों में 21-17, 21-13 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा था।
सिंधु अगर इस टूर्नामेंट को जीतती हैं, तो वह ये उपलब्धि हासिल करने वाली वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। इससे पहले 2012 में सायना नेहवाल ने इसमें खिताबी जीत हासिल की थी।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट