अजलान शाह कप हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को हराया, ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा
रुपिंदर के अलावा एस. वी. सुनील ने 48वें मिनट में और तलविंदर सिंह ने 60वें मिनट में एक-एक गोल किया। यह दोनों गोल मैच के आखिरी क्वार्टर में आए।
इपोह (मलेशिया):
भारत के लिए डिफेंडर रुपिंदर पाल सिंह ने 17वें और 27वें मिनट में दो गोल किए। रुपिंदर ने यह दोनों ही गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर दागे। रुपिंदर के अलावा एस. वी. सुनील ने 48वें मिनट में और तलविंदर सिंह ने 60वें मिनट में एक-एक गोल किया। यह दोनों गोल मैच के आखिरी क्वार्टर में आए।
भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और पहले ही क्वार्टर में बढ़त हासिल करने के कई मौके बनाए। भारत के तेज-तर्रार खेल के आगे किवी टीम शुरू से बैकफुट पर नजर आई।
मैच के पहले ही मिनट में भारत पहला पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रहा। हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक पर एकबार फिर किवी खिलाड़ी शरीर अड़ा बैठे और भारत को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिल गया। हालांकि न्यूजीलैंड की रक्षापंक्ति किसी तरह दोनों पेनाल्टी कॉर्नर बचाने में सफल रही।
शानदार फॉर्म में चल रहे मंदीप सिंह ने कुछ ही देर बाद बेहद फुर्ती से किवी गोलपोस्ट पर हमला किया और दमदार शॉट खेला, लेकिन न्यूजीलैंड के गोलकीपर रिचर्ड जोयसे फिर से गोल होने से बचा ले गए।
पहला क्वार्टर समाप्त होने से तीन मिनट पहले मनप्रीत सिंह और मंदीप सिंह ने बेहतरीन जुगलबंदी के साथ हमला किया, लेकिन गोल नहीं कर पाए। इसके साथ ही पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर विवाद, जावेद मियांदाद ने शहरयार खान को बताया 'झूठा'
दूसरे क्वार्टर में आकाशदीप सिंह ने भारत के लिए तीसरा पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। इस बार रुपिंदर ने कोई गलती नहीं की और भारत को बढ़त दिला दी। मंदीप सिंह और आकाशदीप सिंह के बीच एकबार फिर बेहतरीन जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों गोल तो नहीं कर पाए, लेकिन पेनाल्टी कॉर्नर जरूर हासिल कर लिया।
जोयसे ने फिर से रुपिंदर के फ्लिक पर बेहतरीन बचाव किया, लेकिन रेफरी ने भारत के पक्ष में एक और पेनाल्टी कॉर्नर दे दिया। इस बार रुपिंदर ने फिर से नीची शॉट लगाई और जोयसे को छकाते हुए भारत के लिए दूसरा गोल दागा। टूर्नामेंट में रुपिंदर का यह तीसरा गोल रहा।
भारतीय टीम की रक्षापंक्ति ने भी इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया और विपक्षी टीम को हमले करने के बेहद कम मौके दिए। मंदीप ने बेस लाइन पर न्यूजीलैंड के दो-दो डिफेंडरों को छकाते हुए सुनील के बेहतरीन स्क्वेयर पास दिया और सुनील ने भी अवसर न गंवाते हुए डिफेंडर कोरी बेनेट को छकाते हुए गेंद को गोल की दिशा दे दी।
यह भी पढ़ें: Asia spa Magazine के कवर पेज पर सोहा अली खान के बेबी बंप की तस्वीर वायरल
मैच के आखिरी मिनटों में अफ्फान युसूफ की पास पर कप्तान मनप्रीत गेंद को न्यूजीलैंड के गोलपोस्ट में भेजने में तो सफल रहे, लेकिन वीडियो रेफरल में पता चला कि गेंद मनप्रीत की हॉकी के पिछले हिस्से ले लगकर नेट में गई थी। इसलिए इस गोल को नकार दिया गया।
हालांकि मनप्रीत से बेस लाइन से मिले पास पर तलविंदर ने अंतत: भारत के लिए चौथा गोल दाग ही दिया। भारत पिछले संस्करण में उप-विजेता रहा था, जहां फाइनल में उसे आस्ट्रेलिया ने 4-0 से मात दी थी।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट में फिर विवाद, जावेद मियांदाद ने शहरयार खान को बताया 'झूठा'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Workout Routine: 49 की उर्म में ऐसे इतनी फिट रहती हैं काजोल, शेयर किया अपना जिम रुटीन
-
Viral Photos: निसा देवगन के साथ पार्टी करते दिखे अक्षय कुमार के बेटे आरव, साथ तस्वीरें हुईं वायरल
-
Moushumi Chatterjee Birthday: आखिर क्यों करियर से पहले मौसमी चटर्जी ने लिया शादी करने का फैसला? 15 साल की उम्र में बनी बालिका वधु
धर्म-कर्म
-
Vikat Sanakashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी व्रत कब? बस इस मूहूर्त में करें गणेश जी की पूजा, जानें डेट
-
Shukra Gochar 2024: शुक्र ने किया मेष राशि में गोचर, यहां जानें किस राशि वालों पर पड़ेगा क्या प्रभाव
-
Buddha Purnima 2024: कब है बुद्ध पूर्णिमा, वैशाख मास में कैसे मनाया जाएगा ये उत्सव
-
Shani Shash Rajyog 2024: 30 साल बाद आज शनि बना रहे हैं शश राजयोग, इन 3 राशियों की खुलेगी लॉटरी