फ्रेंच ओपन: किदांबी श्रीकांत का विजयी अभियान जारी, जापानी खिलाड़ी निशिमोटो को हराकर जीता खिताब
किदांबी श्रीकांत ने फाइनल में जापान के केंटा निशिमोटो को सीधे खेलों में 21-14, 21-13 से मात दी। यह मैच केवल 35 मिनट तक चला। श्रीकांत ने हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब जीता था।
नई दिल्ली:
बेहतरीन फॉर्म में चले रहे भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने अपनी झोली में एक और खिताबी जीत डाली है। उन्होंने रविवार को वर्ल्ड सुपर सीरीज टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया है।
श्रीकांत ने फाइनल में जापान के केंटा निशिमोटो को सीधे खेलों में 21-14, 21-13 से मात दी। यह मैच 35 मिनट तक चला।
विश्व की 40वीं वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ी चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत को चुनौती नहीं दे सके और भारतीय खिलाड़ी ने आसानी से मुकाबला अपने नाम करते हुए एक और खिताब अपनी झोली में डाल लिया। श्रीकांत ने हाल ही में डेनमार्क ओपन का खिताब जीता था।
जापानी खिलाड़ी ने पहले गेम में श्रीकांत को कुछ चुनौती जरूर दी, लेकिन अंत तक आते-आते वह अपनी गलतियों के शिकार हो गए।
यह भी पढ़ें: सुल्तान जोहोर कप: भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने मलेशिया को हरा जीता ब्रॉन्ज मेडल
2-1 से आगे होने के बाद विश्व की चौथी वरीयता प्राप्त श्रीकांत 3-4 से पीछे हो गए थे। श्रीकांत ने हालांकि 4-4 से बराबरी की, लेकिन जापानी खिलाड़ी ने 8-5 की बढ़त ले ली। फिर भी अपनी सूझ-बूझ भरे खेल से श्रीकांत ने स्कोर 9-9 से बराबर कर लिया और ब्रेक तक 11-9 की बढ़त ले ली।
ब्रेक के बाद निशिमोटा पिछड़ते चले गए और श्रीकांत ने बिना किसी परेशानी के पहला गेम अपने नाम किया।
दूसरे गेम की शुरुआत भारतीय खिलाड़ी ने शानदार की और लगातार तीन अंक अपने खाते में डाले। बेहतरीन खेल को श्रीकांत ने बरकारर रखा और 7-2 से बढ़त ले ली। दूसरे गेम के ब्रेक में श्रीकांत 11-5 के स्कोर के साथ गए।
जापानी खिलाड़ी के लिए श्रीकांत के आक्रामक खेल के आगे वापसी करना मुश्किल साबित रहा और वह दूसरा गेम हारने के साथ ही खिताब से भी हाथ धो बैठे।
यह भी पढ़ें: Ind Vs NZ: कानपुर वनडे में विराट कोहली का कमाल, सबसे तेज 9000 रन का बनाया रिकॉर्ड
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Shani Jayanti 2024: ये 4 राशियां हैं शनिदेव को बहुत प्रिय, शनि जयंती से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन!
-
Aaj Ka Panchang 6 May 2024: क्या है 6 मई 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल
-
Love Rashifal 6 May 2024: इन राशियों का आज पार्टनर से हो सकता है झगड़ा, जानें अपनी राशि का हाल
-
Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय, शिव जी हो जाएंगे बेहद प्रसन्न!