मंदसौर हिंसा: कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक की सफाई, कहा- बयान को गलत तरीके से किया गया पेश
मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। शकुंतला खटीक ने कहा कि, 'मैंने पुलिस को बताया कि अगर वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं तो वे पुलिस स्टेशन में क्यों बैठे हैं, इसे आग लगा दो।'
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश की कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।
मध्य प्रदेश में किसानों के उग्र प्रदर्शन के दौरान किसानों को उकसाने वाले विवादित वायरल हुए वीडियो पर सफाई देते हुए शकुंतला खटीक ने कहा कि, 'मैंने पुलिस को बताया कि अगर वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं तो वे पुलिस स्टेशन में क्यों बैठे हैं, इसे आग लगा दो।'
शकुंतला खटीक ने कहा, 'श्रमिकों को उकसाए नहीं, और क्या वे चुप रहे होंगे, क्या मैंने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था?'
बता दें कि इससे पहले शकुंतला खटीक का विवादित वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो प्रदर्शन कर रहे लोगों को थाने में आग लगाने की बात कहते हुए उकसाती हुईं दिख रही थीं।
I told police if they can't ensure women safety then why are they sitting in police station, set it on fire: Congress MLA Shakuntala Khatik. pic.twitter.com/AF4axzP2yG
— ANI (@ANI_news) June 12, 2017
इस घटना का वीडियो बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने ट्वीटर एकाउंट पर साझा करते हुए लिखा था, 'MP मे करैरा विधानसभा से काँग्रेस विधायक शकुंतला खटीक, कार्यकर्ताओ को थाने मे आग लगाने हेतु उकसाते हुए। यही है काँग्रेस का असली चरित्र।'
MP मे करैरा विधानसभा से काँग्रेस विधायक शकुंतला खटीक, कार्यकर्ताओ को थाने मे आग लगाने हेतु उकसाते हुए।
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) June 9, 2017
यही है काँग्रेस का असली चरित्र। pic.twitter.com/EkCXtdOFev
मनोरंजन: इरफान खान ने शुरू की हॉलीवुड फिल्म Puzzle की शूटिंग, फैंस के लिए शेयर की ये सेल्फी
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें