मध्य प्रदेश: भिंड में रेलवे स्टेशन मास्टर को अज्ञात ने मारी गोली, हालत नाजुक
मध्य प्रदेश के भिंड रेलवे स्टेशन मास्टर को कुछ अज्ञात युवक ने गोली मार दी। स्टेशन मास्टर को शुक्रवार की सुबह तकरीबन 5 बजे गोली मारी गई। स्टेशन मास्टर को हालत गंभीर है जिसके बाद उसे ग्वालियर रैफर किया गया है।
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश के भिंड रेलवे स्टेशन मास्टर को कुछ अज्ञात युवक ने गोली मार दी। स्टेशन मास्टर को शुक्रवार की सुबह तकरीबन 5 बजे गोली मारी गई। स्टेशन मास्टर को हालत गंभीर है जिसके बाद उसे ग्वालियर रैफर किया गया है।
घटना के कुछ देर बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले की जांच कर रही है। अब तक गोली मारने की वजह का पता नहीं लग सका है।
आपको बता दें कि घायल स्टेशन मास्टर को तुरंत जिला हॉस्पिटल लाया गया। जहां से एमपी शर्मा को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है। एमपी शर्मा को गोली पेट और सीने के बीच लगी है।
गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह भिंड रेलवे स्टेशन मास्टर एमपी शर्मा टॉयलेट से वापस अपने चेम्बर में पहुंच रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात युवक ने एमपी शर्मा को गोली मार दी। गोली मारने वाले शख्स ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।
और पढ़ें: दिल्ली: पड़ोसी ने डेढ़ साल की मासूम के साथ किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट