बेटी बचाओ: जबलपुर में 6 साल की मासूम की बलात्कार के बाद हत्या, खून से लथपथ हालत में मिला शव
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है।
highlights
- शरद पूर्णिमा के मौके पर हुआ बच्ची के साथ रेप
- पुलिस ने आरोपी युवक को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया
नई दिल्ली:
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है। आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक संजीव उइके ने शुक्रवार को बताया कि कुंडम थाना क्षेत्र में शरद पूर्णिमा के मौके पर बीती रात धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी दौरान उत्कृष्ट विद्यालय के पीछे एक बच्ची का शव खून से लथपथ मिला। इस बच्ची की पहचान खेरमाई क्षेत्र निवासी एक परिवार के सदस्य के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: बंदूक दिखाकर पति के सामने चार लोगों ने पत्नी से किया गैंगरेप
उइके के मुताबिक, बच्ची के पेंट की चेन खुली हुई थी और उसकी सिर कुचलकर हत्या की गई थी। सुशील दीक्षित नामक युवक ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस ने युवक से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह मान लिया है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, युवक ने पुलिस को बताया कि वह टॉफी का लालच देकर बच्ची को स्कूल के पीछे ले गया था। बलात्कार करने के बाद उसने बच्ची का सर स्कूल की दीवार से मार दिया। इसके बाद हत्या करने के उद्देश्य से पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।
पुलिस ने आरोपी युवक को अलग-अलग धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने आक्रोश दिखाते हुए हुए थाने का घेराव कर युवक को फांसी देने की मांग की।
यह भी पढ़ें: बेटी बचाओ: लखनऊ में छात्रा के साथ 5 लोगों ने किया गैंग रेप, रेप के बाद मारी गोली
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Aaj Ka Panchang 29 April 2024: क्या है 29 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Arthik Weekly Rashifal: इस हफ्ते इन राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, खूब कमाएंगे पैसा