/newsnation/media/media_files/2025/11/18/winter-vegetable-matar-2025-11-18-14-06-35.jpg)
Winter Vegetable Matar
Winter VegetableMatar: सर्दियों का मौसम आते ही हरी मटर बाजार में खूब दिखाई देने लगती है. स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर हरी मटर हर घर की पसंदीदा सब्जी बन जाती है. पुलाव, आलू-पनीर, गाजर-गोभी की सब्ज़ी हो या स्नैक्स, मटर लगभग हर डिश में अपनी हल्की मिठास से स्वाद बढ़ा देती है. सर्दियों में भरपूर मात्रा में मिलने की वजह से मटर किफायती भी होती है और लंबे समय तक स्टोर कर रखी जा सकती है.
यूएसडीए के अनुसार हरी मटर में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा कैल्शियम, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, कॉपर, मैंगनीज, विटामिन-A, C, K और फोलेट जैसे कई पोषक तत्व होते हैं. ये मसल्स को मजबूत करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और शरीर को एनर्जी देने में मदद करते हैं. इस आर्टिकल में जानिए हरी मटर से बनी 5 स्वादिष्ट डिशेज, जिन्हें आप इस सर्दी जरूर ट्राई कर सकते हैं.
हरी मटर से बनाएं ये 5 डिशेज
1. मटर की कचौड़ी
सर्दियों के खास स्नैक्स में शामिल मटर की कचौड़ी बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम व मसालेदार होती है. इसे आलू की सब्जी या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें. नाश्ते या शाम की चाय दोनों के लिए परफेक्ट विकल्प है.
2. मटर का निमोना
उत्तर भारत में बेहद लोकप्रिय रेसिपी. हरी मटर को पीसकर मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे क्रीमी टेक्सचर बनता है। इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ खाया जा सकता है. अगर अब तक नहीं खाया, तो इस सर्दी जरूर ट्राई करें.
3. मेथी मटर मलाई
यह एक रिच व क्रीमी ग्रेवी वाली डिश है, जिसमें हरी मेथी और मटर का कमाल का कॉम्बिनेशन मिलता है. क्रीम और बेसिक मसाले इसे खास बना देते हैं. किसी त्योहार या गेस्ट के आने पर सर्व करें.
4. मटर करंजी
गुजिया जैसी आकार वाली करंजी में मसालेदार मटर की स्टफिंग भरकर डीप फ्राई किया जाता है. चाय के साथ खाने के लिए बेस्ट स्नैक्स है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.
5. हरी मटर का अचार
अगर सर्दियों के बाद भी मटर का स्वाद लेना चाहते हैं, तो इसका अचार बनाएं. सही तरीके से बनाया गया मटर का अचार 6 महीनों से ज्यादा खराब नहीं होता. इसे पराठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ खाया जा सकता है.
हरी मटर सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है. सर्दियों के मौसम में इसकी बेहतरीन रेसिपीज का मज़ा जरूर लीजिए और सेहत का भी ध्यान रखिए.
यह भी पढ़ें: Signs Before Death: सच में मौत से 24 घंटे पहले दिखने लगते हैं ये लक्षण, जानें क्या-क्या होता है महसूस
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us