Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर कौन से रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए? यहां जानिए शुभ रंग

Makar Sankranti 2025: क्या आपको पता है इस दिन कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनकर आप भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इतना ही नहीं आपको ये भी पता होना चाहिए कि किस रंग के कपड़े मकर संक्रांति पर पहनने या दान नहीं देना चाहिए?

Makar Sankranti 2025: क्या आपको पता है इस दिन कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनकर आप भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इतना ही नहीं आपको ये भी पता होना चाहिए कि किस रंग के कपड़े मकर संक्रांति पर पहनने या दान नहीं देना चाहिए?

author-image
Neha Singh
New Update
Makar Sankranti par kya pehne

Makar Sankranti par kya pehne

Makar Sankranti 2025: मकर संक्राति का पर्व पूरे देश में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उतरायण होते हैं. इससे शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इस दिन के लिए घरों से बाजारों में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है. मंदिरों में संक्राति के लिए  तैयारियां चल रही हैं. इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व होता है. लेकिन क्या आपको पता है इस दिन कुछ विशेष रंग के कपड़े पहनकर आप भगवान सूर्य का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. इतना ही नहीं आपको ये भी पता होना चाहिए कि किस रंग के कपड़े मकर संक्रांति पर पहनने या दान नहीं देना चाहिए? आइए जानते हैं इसके बारे में. 

Advertisment

मकर संक्रांति पर किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए (Makar Sankranti 2025 Color) 

पीला रंग 

ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति पर लोगों को पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए. ये रंग देवी सरस्वती और भगवान विष्णु को प्रिय होता है. इस रंग के कपड़े पहनने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

लाल रंग 

मकर संक्रांति पर आप लाल रंग के कपड़े भी पहन सकते हैं. ये रंग शक्ति, साहस और आत्मविश्वास का प्रतिक माना  जाता है. इसे पहनने से जीवन में उत्साह बढ़ता है. 

हरा रंग 

मकर संक्रांति पर आप हरे रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं. ये रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. इसे पहनने से मन को शांति मिलती है. जीवन में संतुलन आता है. 

नारंगी रंग 

मकर संक्रांति के दिन आप नारंगी रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं. ये रंग शक्ति, भक्ति और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. इस दिन आप ऑरेंज और गोल्डन वर्क वाली साड़ी पहनें. 

सफेद रंग

सफेद रंग हमेशा ही शांति, पवित्रता माना जाता है. साथ ही इसे सादगी का प्रतीक भी माना जाता है. मकर संक्रांति पर इसे पहनने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. 

मकर संक्रांति पर कौन से रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए? 

ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन कभी भी भूलकर काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए. ये रंग नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस रंग के कपड़े पहनने से जीवन में अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. इस दिन काले रंग के वस्त्रों का दान भी नहीं करना चाहिए. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025 : बसंत पंचमी के लिए जरूर खरीद लें ये ट्रेंडी पीली चूड़ियां, यहां देखें कीमत के साथ डिजाइन

Makar Sankranti 2025 Daan Makar Sankranti shubh rang Makar Sankranti 2025 Makar Sankranti par kya pehne Makar Sankranti Makar Sankranti 2025 color
      
Advertisment