New Update
/newsnation/media/media_files/2024/12/22/rGGC2uhg3CvvxOTESMDX.jpg)
Period Tips
Period Tips: हर महिला के लिए पीरियड्स के दिन मुसिबत भरे होते हैं. इस दौरान महिलाओं को हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देना चाहिए. स्वच्छता से लेकर आहार तक सभी पर ध्यान देने की जरूरत होती है. इस दौरान हर लड़की को पता होना चाहिए कि उन्हें पीरियड्स के समय क्या करना चाहिए और किन चीजों से करना चाहिए परहेज? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो ये आपके लिए कई समस्याएं हो सकती हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में.
पीरियड के दिनों में फॉलो करें ये आयुर्वेदिक रूल्स
Advertisment
- आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के अनुसार पीरियड के दिनों में आपको कोई भी हैवी एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए.
- क्योंकि इन 4-5 दिनों में आपका शरीर पहले से ही डिटॉक्स फेज में होता है.
- इस समय पर महिलाओं का शरीर पहले से ही ज्यादा काम कर रहा होता है, ऐसे में उन्हें आराम की जरूरत होती है.
- पीरियड के दिनों में महिलाओं के शरीर में वात दोष बढ़ा हुआ होता है, उसे कम करना जरूरी है.
- इसके मैनेज करने लिए पीरियड के दिनों में महिलाओं को आराम करना और गर्म खाना खाना जरूरी है.
- पीरियड के दिनों हर महिला को बहुत हैवी और ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए.
- अगर आप पीरियड के दिनों बहुत अधिक तनाव में रहते हैं या फिर ज्यादा एक्सरसाइज या रनिंग करते हैं, तो ये खतरनाक है.
- ऐसा करने से महिलाओं के शरीर में वात दोष बढ़ सकता है.इसका असर आपके पीरियड फ्लो और क्रैम्प्स पर भी हो सकता है.
- पीरियड के दिनों में अदरक और अन्य कई हर्बल चाय आपको आराम पहुंचा सकती हैं. इन्हें डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.
- शरीर में वॉटर रिटेंशन और भारीपन को कम करने के लिए डाइट में कफ को कम करने वाली चीजों को शामिल करें.
- इस समय पर स्ट्रेस से दूर रहने की कोशिश करें. नाभि में तेल की मसाज भी आपको आराम पहुंचा सकती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें: मर्दों का 'प्राइवेट पार्ट' बदलने लगा है इस रूप में, दर्दनाक उत्तेजना से पुरुष परेशान, डॉक्टर भी भौचक्के
health
lifestyle News In Hindi
period rules to follow as per ayurveda
do and do not do during periods
Ayurvedic rules to follow during periods
How to manage periods as per Ayurveda