Weight Loss Tips By Swami Ramdev: 2 दिन में छह किलो वजन कैसे कम करें? स्वामी रामदेव ने बताया योग को वरदान

Weight Loss Tips By Swami Ramdev: तेजी से वजन कम करने के लिए स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव में योग और सही दिनचर्या को सबसे प्रभावी उपाय बताया है. जानिए 2 दिन में वजन कम करने के लिए कौन-से योगासन अपनाए जा सकते हैं.

Weight Loss Tips By Swami Ramdev: तेजी से वजन कम करने के लिए स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव में योग और सही दिनचर्या को सबसे प्रभावी उपाय बताया है. जानिए 2 दिन में वजन कम करने के लिए कौन-से योगासन अपनाए जा सकते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Weight Loss Tips By Swami Ramdev

Weight Loss Tips By Swami Ramdev

Weight Loss Tips By Swami Ramdev:  वजन कम करना कई लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन सही आदतें अपनाकर इसे तेजी से घटाया जा सकता है. आजकल बहुत से लोग अपने मोटापे से परेशान हैं और पतला होने के लिए कई उपाय करते हैं. फिर भी वेट कम नहीं कर पाते हैं. आपको बता दें वजन घटाने के लिए संयम और प्लानिंग की जरूरत होती है. सुबह का समय वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी होता है, क्योंकि यह पूरे दिन के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है. अगर आप 15 दिन में 4 किलो वजन कम करना चाहते हैं, तो हाल ही में स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव में बताया कि कैसे योग से मोटापा कम कर सकते हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं. 

Advertisment

स्वामी रामदेव से जानें योग से क्या होता है? 

फेसबुक लाइव में बातचीत के दौरान स्वामी रामदेव ने जब नरसिंह से पूछा कि पहले आपका वजन कितना था. तो उन्होंने जबाव देते हुए कहा 94 kg था. फिर स्वामी रामदेव ने पूछा की अब कितना वजन है तो उन्होंने बताया 86.5 है. खास बात यह है कि उन्हें न तो बीपी है, न शुगर और न ही दिल से जुड़ी कोई बीमारी परेशान करती है. स्वामी रामदेव कहते हैं कि योग करने से हर तरह की बीमारी दूर हो जाती है. साथ ही मोटापा भी 2 दिन में कम हो जाता है. 

यहां देखें लाइव वीडियो

वजन कम करने में योग क्यों है फायदेमंद

स्वामी रामदेव बताते हैं कि योग शरीर की मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. इससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी धीरे-धीरे कम होने लगती है. योग करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में ऊर्जा का स्तर भी बढ़ता है. नियमित योगाभ्यास करने से शरीर हल्का महसूस होता है और मोटापा नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

सुबह की दिनचर्या पर दें खास ध्यान

वजन कम करने के लिए सुबह की शुरुआत सही तरीके से करना जरूरी है. स्वामी रामदेव के अनुसार सुबह जल्दी उठना चाहिए. उठने के बाद गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है. इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है. इसके बाद कम से कम 30 से 45 मिनट योग और प्राणायाम करना चाहिए.

स्वामी रामदेव ने बताया योग को वरदान

स्वामी रामदेव कई ऐसे योगासन बताते हैं जो वजन घटाने में मददगार माने जाते हैं. इनमें सूर्य नमस्कार सबसे प्रभावी माना जाता है. यह पूरे शरीर की एक्सरसाइज की तरह काम करता है. इसके अलावा कपालभाति प्राणायाम पेट की चर्बी कम करने में सहायक माना जाता है.

भस्त्रिका प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है. इससे शरीर की ऊर्जा बढ़ती है और फैट बर्न होने में मदद मिलती है. नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

खानपान में भी करें बदलाव

योग के साथ-साथ खानपान पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है. स्वामी रामदेव का कहना है कि तला-भुना और ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए. दिनभर में हल्का और पौष्टिक भोजन लेना बेहतर रहता है. हरी सब्जियां, फल और सलाद को भोजन में शामिल करना चाहिए. ज्यादा पानी पीना भी शरीर के लिए जरूरी है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Yoga Tips: 80 साल की बुजुर्ग महिला ने योग से हराई गठिया जैसी दर्दनाक बीमारी, स्वामी रामदेव ने बताया था इलाज

Swami Ramdev Yoga Tips Swami Ramdev video swami ramdev
Advertisment