Valentine Day 2026: 7 से 14 फरवरी तक सेलिब्रेट होगा प्यार का त्योहार, जानें Valentine Week के हर दिन का मतलब

Valentine सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि पूरे सात दिन तक प्यार का जश्न मनाया जाता है. यह हफ्ता उन लोगों के लिए बेहद खास होता है, जो किसी से प्यार करते हैं.

Valentine सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि पूरे सात दिन तक प्यार का जश्न मनाया जाता है. यह हफ्ता उन लोगों के लिए बेहद खास होता है, जो किसी से प्यार करते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Valentine Week 2026

Valentine Week 2026

Valentine Day 2026: फरवरी आते ही दिल में प्यार की हलचल होने लगती है. ठंडी हवाओं के बीच प्यार की गर्माहट महसूस होती है. गुलाबों की खुशबू, प्यारे मैसेज और मुस्कान सब कुछ खास लगने लगता है. यही वजह है कि फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है. इस महीने सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि पूरे सात दिन प्यार के जश्न के लिए समर्पित होते हैं.

Advertisment

इसे Valentine Week कहा जाता है. यह हफ्ता उन लोगों के लिए खास होता है, जो प्यार करते हैं, किसी को पसंद करते हैं या अपने रिश्ते में नयापन लाना चाहते हैं. Valentine Week सिर्फ गिफ्ट या सोशल मीडिया तक सीमित नहीं है. यह हमें सिखाता है कि प्यार छोटे-छोटे इशारों और वक्त देने से और मजबूत होता है.

Valentine Week 2026 के हर दिन का महत्व

1. 7 फरवरी  Rose Day

सात दिन की शुरुआत रोज डे से होती है. इस दिन गुलाब देकर अपने दिल की बात जताई जाती है. लाल गुलाब प्यार का प्रतीक है, गुलाबी अपनापन और सफेद सम्मान दिखाता है.

2. 8 फरवरी Propose Day

यदि आप किसी को पसंद करते हैं और अभी तक बता नहीं पाए हैं, तो यह दिन सही अवसर है। अपने प्यार का इजहार करें, चाहे सरल शब्दों में या किसी खास सरप्राइज के साथ।

3. 9 फरवरी Chocolate Day 

प्यार में मिठास बढ़ाने का दिन है. अपने पार्टनर को पसंदीदा चॉकलेट दें या घर पर कुछ मीठा बनाकर गिफ्ट करें.

4. 10 फरवरी Teddy Day

टेडी डे मासूमियत और क्यूटनेस का दिन है. टेडी बियर गिफ्ट करना यह बताता है कि आप हमेशा उनके साथ हैं.

5. 11 फरवरी Promise Day 

रिश्तों में भरोसा और वादों का महत्व होता है. इस दिन कपल्स एक-दूसरे से साथ निभाने और हर परिस्थिति में समर्थन देने का वादा करते हैं.

6. 12 फरवरी Hug Day 

कभी-कभी शब्दों से ज्यादा गले लगाना सब कुछ कह देता है. यह भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करता है.

7. 13 फरवरी Kiss Day

प्यार का इजहार करने का दिन है. हाथ, गाल या माथे पर प्यारी-सी किस देकर पार्टनर को खास महसूस कराया जाता है.

8. 14 फरवरी Valentine Day 

सात दिन की खुशियों और प्यार के रंगों के बाद वैलेंटाइन डे आता है. कपल्स एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं, सरप्राइज देते हैं और प्यार का जश्न मनाते हैं.

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2026: वेलेंटाइन्स डे पर दिखना पाना चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, ट्राई करें ये होममेड फेस मास्क, 15 दिनों में दिखेगा असर

Valentine Day Valentine Day 2026
Advertisment