/newsnation/media/media_files/2026/01/31/valentines-day-2026-1-2026-01-31-16-17-05.jpg)
Valentine's Day 2026
Homemade Face Mask For Glowing Skin: फरवरी का महीना प्यार और खास तैयारियों का समय होता है. वैलेंटाइन डे पर हर कोई खुद को बेहतर दिखाना चाहता है. खासकर महिलाएं स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान देती हैं. अक्सर लोग बाजार से महंगे प्रोडक्ट खरीदते हैं. लेकिन आप चाहें तो घर पर ही नेचुरल फेस मास्क बना सकती हैं. इनका असर धीरे-धीरे दिखता है. पर यह स्किन के लिए सुरक्षित होते हैं. अगर आप इन्हें करीब 15 दिन तक अपनाएं, तो चेहरे पर अच्छा ग्लो नजर आने लगता है.
वैलेंटाइन डे के लिए आसान स्किन केयर रूटीन
बेसन और हल्दी
यह मास्क चेहरे की गहराई से सफाई करता है. यह टैन और डलनेस कम करने में मदद करता है.
सामग्री
बेसन – 1 चम्मच
हल्दी – एक चुटकी
दूध – 1 चम्मच
गुलाब जल – आधा चम्मच
विधि
एक कटोरी में बेसन छान लें. उसमें हल्दी मिलाएं.अब दूध और गुलाब जल डालें. सबको मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें. चेहरे पर लगाएं और सूखने दें. फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें.
शहद और नींबू
यह मास्क स्किन को मॉइश्चर देता है. साथ ही चेहरे की थकान और रूखापन कम करता है.
सामग्री
शहद – 1 चम्मच
नींबू का रस – 2 चम्मच
विधि
दोनों चीजों को एक कटोरी में मिलाएं. तैयार मिश्रण चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट तक रखें. फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें.
होममेड फेस मास्क के फायदे
- चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है.
- स्किन का कालापन कम होता है.
- रूखापन दूर होता है.
- मुंहासे कम होने लगते हैं.
- डार्क सर्कल में सुधार दिखता है.
इस्तेमाल करते समय इन बातों रखें ध्यान
मास्क लगाने से पहले चेहरा साफ करें.
हफ्ते में दो से तीन बार ही इस्तेमाल करें.
रोजाना खूब पानी पिएं.
हेल्दी डाइट लें.
ज्यादा केमिकल प्रोडक्ट्स से बचें.
इन आसान उपायों को अपनाकर आप वैलेंटाइन डे पर अपनी स्किन को नेचुरल तरीके से खूबसूरत बना सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2026: क्यों मनाया जाता है Valentine's Day और कैसे शुरू हुआ था लव लेटर का ट्रेंड? जानिए इतिहास
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us