Valentine's Day 2026: क्यों मनाया जाता है Valentine's Day और कैसे शुरू हुआ था लव लेटर का ट्रेंड? जानिए इतिहास

Valentine's Day 2026: कपल्स को वेलेंटाइन डे का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है. यह वह दिन है जब लोग प्यार का इजहार करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत क्यों और कैसे हुई.

Valentine's Day 2026: कपल्स को वेलेंटाइन डे का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है. यह वह दिन है जब लोग प्यार का इजहार करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर इस दिन को मनाने की शुरुआत क्यों और कैसे हुई.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Valentine's Day 2026

Valentine's Day 2026

Valentine's Day 2026: हर साल 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है. वैलेंटाइन डे से 6 दिन पहले यानी पूरा 1 हफ्ता प्यार करने वाले अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं. 7 से 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक होता है जिसमें रोज डे, हग डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, टेडी डी जैसे दिन आते हैं. इस दौरान प्रेमी अपने प्यार का इजहार करते हैं. वैलेंटाइन डे का इतिहास भी काफी रोचक है. अलग-अलग देश में इसे मनाने का तरीका भी अलग है. चलिए आज हम आपको बताते हैं कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और लव लेटर का ट्रेंड कैसे शुरू हुआ था? 

Advertisment

Valentine's Day 2026 क्यों मनाया जाता है? 

वैलेंटाइन डे को संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है. कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन प्रेम के समर्थक थे और रोमन राज्य में प्रेमियों की शादी करवाते थे. ये वो दौर था जब राज्य में प्यार पर पहरा था और शादियों पर रोक थी. ऐसे में प्यार के दीवनाने संत वैलेंटाइन के पास जाते हैं और संत वैलेंटाइन गुप चुप तरीके से इन जोड़ों की शादी करवाकर इनको एक कर देते थे. आखिरकार राजा को पता चला और संत वैलेंटाइन को इस जुर्म में मौत की सजा सुनाई गई. 14 फरवरी के दिन ही संत वैलेंटाइन को मृत्युदंड दिया गया था. उनकी याद में हर साल प्रेमी वैलेंटाइन डे मनाते हैं और दुनियाभर में प्रेम को बढ़ाते हैं. 

कैसे शुरू हुआ था लव लेटर का ट्रेंड? 

पहले लव लेटर की बात की जाए तो इसका जिक्र भारतीय पुराणों में मिलता है. यह लव लेटर तकरीबन 2000 साल पहले लिखा गया था. जिसे विदर्भ की राजकुमारी रुक्मणी ने भगवान श्री कष्ण को लिखा था. जिससे बाद में उनका विवाह भी हुआ था. महर्षि वेदव्यास द्वारा लिखी गई श्रीमद भागवत के 52वें अध्याय के सर्ग 10 से 7 सुंदर श्लोकों के साथ मिलता है. इस प्रेम पत्र को रुक्मणी ने अपनी सहेली सुनंदा के हाथों भिजवाया था. 

वैलेंटाइन वीक के दिनों के मायने 

सबसे पहले प्रपोज डे पर लोग अपने क्रश के सामने प्यार का इजहार करते हैं.
टेडी डे पर सॉफ्ट टॉय यानी टेडी देकर प्यार जताया जाता है.
चॉकलेट डे पर चॉकलेट या दूसरी मीठी चीजें देकर मुंह मीठा कराया जाता है.
रोज डे पर लाल गुलाब दिया जाता है क्योंकि लाल गुलाब प्यार और मोहब्बत का प्रतीक माना जाता है.
हग डे पर प्रेम का आलिंगन किया जाता है और मोहब्बत की कसमें खाई जाती हैं.
किस डे पर चुंबन दिए जाने की परंपरा है.
वैलेंटाइन डे को प्रेमी जोड़े साथ रहने की कसमें खाते हैं और साथ में समय बिताते हैं. 

यह भी पढ़ें: Valentine’s Day पर वाइफ को गिफ्ट कर सकते हैं ये 5 स्पेशल चीजें

Valentines day Valentines Day celebration Valentine's Day 2026
Advertisment