Air Fryer से फैली आग बनी मौत की वजह, UK के चाइनीज रेस्टोरेंट में दर्दनाक हादसा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये सावधानियां

UK में Air Fryer से जुड़ा एक गंभीर हादसा सामने आया है. एक चाइनीज टेकअवे रेस्टोरेंट में आग से 11 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई. चलिए जानते हैं Air Fryer इस्तेमाल करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

UK में Air Fryer से जुड़ा एक गंभीर हादसा सामने आया है. एक चाइनीज टेकअवे रेस्टोरेंट में आग से 11 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई. चलिए जानते हैं Air Fryer इस्तेमाल करते समय कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Air Fryer

Air Fryer (AI Image)

UK में Air Fryer से जुड़ा एक गंभीर हादसा सामने आया है. दरअसल, एक चाइनीज टेकअवे रेस्टोरेंट में अचानक आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में 11 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत हो गई है. कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. स्थानीय प्रशासन के अनुसार, आग किचन एरिया से शुरू हुई. शुरुआती जांच में शक जताया जा रहा है कि Air Fryer में तकनीकी खराबी या ओवरहीटिंग के कारण कारण फाग फैली. अगर आप भी अपने किचन में Air Fryer का इस्तेमाल करते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं की इसका इस्तेमाल करने से पहले कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए. 

Advertisment

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि रेस्टोरेंट में काम के दौरान Air Fryer अचानक तेज गर्म हो गया. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया. किचन में मौजूद ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई. दमकल विभाग को मौके पर पहुंचने में समय लगा तब तक काफी नुकसान हो चुका था.

Air Fryer क्यों बन सकता है खतरनाक?

Air Fryer एक हाई-पावर इलेक्ट्रिक उपकरण है. लंबे समय तक लगातार इस्तेमाल करने से यह ओवरहीट हो सकता है. अगर सफाई सही न हो या वेंटिलेशन ठीक न मिले, तो आग लगने का खतरा बढ़ जाता है. 

इस्तेमाल से पहले जान लें ये सावधानियां

ओवरलोड न करें

Air Fryer में जरूरत से ज्यादा खाना न डालें. इससे हवा का प्रवाह रुक सकता है.

लगातार इस्तेमाल से बचें

अगर आप अपने किचन में Air Fryer का इस्तेमाल करते हैं तो लंबे समय तक बिना ब्रेक के Air Fryer न चलाएं.

सही जगह पर रखें

इसके अलावा आप अपने Air Fryer को इस्तेमाल करने के बाद उसे सही जगह पर रखें. दीवार या ज्वलनशील चीजों से दूरी बनाकर रखें.

नियमित सफाई करें

तेल और खाने के कण जमा होने से आग लग सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका Air Fryer न फटे तो आप उसे साफ-सुथरा रखें. 

खराब वायर या प्लग न करें इस्तेमाल 

डैमेज केबल तुरंत बदलवाएं या फिर इस्तेमाल के बादल उसका प्लग निकाल कर सुरक्षित जगह पर रख दें. काम खत्म होने पर Air Fryer को स्विच ऑफ कर दें.

लापरवाही बन सकती है जानलेवा

यह हादसा एक चेतावनी है. किचन में इस्तेमाल होने वाले आधुनिक उपकरण सुविधा के साथ खतरा भी लाते हैं. थोड़ी सी लापरवाही बड़े हादसे में बदल सकती है. सुरक्षा नियमों का पालन कर ही Air Fryer का इस्तेमाल करें. 

यह भी पढ़ें: Hair Extension से कैंसर का खतरा, जहरीले पदार्थ डाल सकते हैं प्रजनन शक्ति पर भी बुरा असर

Kitchen Tips Air Fryer Air Fryer safety tips
Advertisment