/newsnation/media/media_files/2024/12/18/FXnb4QCCF0kWjHkbYsU7.png)
2024 Travel Destination
2024 Travel Destination: साल 2024 खत्म होने में बस कुछ ही दिन बचें हैं. उसके बाद नया साल 2025 आ जाएगा. जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार हैं. अक्सर लोग नए साल को लेकर कुछ न कुछ प्लानिंग करते हैं. वहीं कई लोग तो नए साल की छुट्टियों को लेकर अपनी पंसद की जगहों पर घूमने के लिए जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है साल 2024 में दुनिया के टॉप 5 ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में...
नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम
साल 2024 में दुनिया के टॉप 5 ट्रैवल डेस्टिनेशन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को लोगों ने खूब पसंद किया. यह म्यूजियम लंदन और अमेरिका के अलावा दूसरी कई जगहों पर भी है. इसकी एक खास बात है कि ये पृथ्वी के 4.6 बिलियन वर्षों का इतिहास नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम बताता है.
एडिनबर्ग कैसल
स्कॉटलैंड का ऐतिहासिक एडिनबर्ग कैसल दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है. इसे पत्थरों से काटकर बनाया गया था. एडिनबर्ग कैसल 1633 तक रॉयल पैलेस था, लेकिन उसके बाद 17वीं शताब्दी में इसका इस्तेमाल केवल आराम के लिए किया जाता था.
टावर ऑफ लंदन
लंदन में मौजूद मशहूर टावर ऑफ लंदन लगभग हर किसी को पता होगा. टावर ऑफ लंदन का इतिहास काफी पुराना है. इस टावर की स्थापना 1066 में की गई थी. 1100 से 1952 के बीच इस किले का उपयोग जेल के रूप में किया जाता था.
स्टोनहेंज म्यूजियम
ब्रिटेन के स्टोनहेंज म्यूजियम में आपको सिर्फ पत्थर ही पत्थर नजर आएंगे. खुले आसमान के नीचे इस म्यूजियम में पर करीब 25 टन वजनी विशाल पत्थर हैं. इस वजह से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं.
महिलाओं को किस तरह के पुरुष आते हैं ज्यादा पसंद? रिसर्च में हुआ खुलासा!