Swami Ramdev Health Tips: क्रिएटिनिन की समस्या है परेशान? योग और आयुर्वेद से बदली साइंटिस्ट की जिंदगी, स्वामी रामदेव बताया कैसे

Swami Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव में बताय़ा कि किडनी का क्रिएटिनिन लेवल 1 से लेकर 1.5 तक रहना चाहिए. इससे ज्यादा होना आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

Swami Ramdev Health Tips: स्वामी रामदेव ने फेसबुक लाइव में बताय़ा कि किडनी का क्रिएटिनिन लेवल 1 से लेकर 1.5 तक रहना चाहिए. इससे ज्यादा होना आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Swami Ramdev Health Tips (4)

Swami Ramdev Health Tips

Swami Ramdev Health Tips: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इन्हीं में से एक है किडनी की समस्या. करीब 26 प्रतिशत लोग किडनी डैमेज की समस्या से परेशान है. जिसके कारण डायलिसिस और ट्रांसप्लांट तक कराना पड़ जाता है. किडनी को हेल्दी रखने के साथ डैमेज से बचाने के लिए पतंजलि के योगाचार्य और संस्थापक स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो में कुछ आयुर्वेदिक उपाय के बारे में बताया है. 

Advertisment

यहां देखें लाइव वीडियो 

आयुर्वेदिक उपायों ने बदली जिंदगी 

स्वामी रामदेव ने अपनी लाइव वीडियो में बताया कि एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने योग और आयुर्वेद को अपनाकर अपनी बिगड़ती सेहत में सुधार किया. उनका कहना है कि नियमित कपालभाति, आयुर्वेदिक औषधियों और प्राकृतिक जीवनशैली से लीवर, किडनी और आंतों की स्थिति बेहतर हो सकती है.

स्वामी रामदेव ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण के बाद उनकी सेहत पर गंभीर असर पड़ा. किडनी से जुड़ी समस्या बढ़ी और क्रिएटिनिन का स्तर 5.6 तक पहुंच गया. आमतौर पर इसे डायलिसिस और ट्रांसप्लांट से जोड़ा जाता है, लेकिन उन्होंने आयुर्वेदिक मार्ग अपनाने का फैसला किया.

स्वामी रामदेव से जाने आयुर्वेदिक उपाय 

स्वामी रामदेव ने आंवला, एलोवेरा, गिलोय और गोधन अर्क जैसे आयुर्वेदिक पेयों का नियमित सेवन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि शहद के साथ इन्हें मिलाकर पीने से स्वाद भी बेहतर होता है. साथ ही पहले पुनर्नवादि मंडूर और चंद्रप्रभा वटी का उपयोग किया गया, बाद में उन्नत दवा रिनोग्रिट को शामिल किया गया. 

एलोपैथी से आयुर्वेद की ओर रुख

वैज्ञानिक ने बताया कि पहले वे बीपी, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की एलोपैथिक दवाएं लेते थे. अब उन्होंने पूरी तरह आयुर्वेद और योग को अपना लिया है. नियमित योग, यज्ञ और प्राकृतिक दिनचर्या को वे अपनी सेहत का आधार मानते हैं. उनका मानना है कि हर व्यक्ति में सुधार की गति अलग हो सकती है. किसी को महीनों लगते हैं, तो किसी को सालों. सबसे जरूरी है धैर्य और सही मार्ग पर विश्वास करना. 

क्रिएटिनिन लेवल को कैसे कंट्रोल करें? 

स्वामी रामदेव ने बताया कि क्रिएटिनिन लेवल को कंट्रोल करने के लिए खूब पानी पिएं, कम प्रोटीन, कम नमक और प्रोसेस फूड का सेवन करें, नियमित व्यायाम करें, धूम्रपान औऱ शराब से बचें और ब्लड प्रेशर\डायबिटीज जैसी समस्याओं का इलाज करवाएं क्योंकि ये लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़े बदलाव किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और क्रिएटिनिन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. 

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: सर्दियों में बादाम से ज्यादा असरदार है काला चना, आचार्य बालकृष्ण से जानें रोज खाने के फायदे

Swami Ramdev Yoga Tips Swami Ramdev video swami ramdev
Advertisment