Acharya Balkrishna Health Tips: सर्दियों में बादाम से ज्यादा असरदार है काला चना, आचार्य बालकृष्ण से जानें रोज खाने के फायदे

Acharya Balkrishna Health Tips: क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर काले चने का सेवन करके आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं? आइएआचार्य बालकृष्ण से काले चने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं.

Acharya Balkrishna Health Tips: क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर काले चने का सेवन करके आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं? आइएआचार्य बालकृष्ण से काले चने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Acharya Balkrishna Health Tips (7)

Acharya Balkrishna Health Tips

Acharya Balkrishna Health Tips: काले चने में प्रोटीन, फाइबर और आयरन समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है. काले चने को पोषक तत्वों का भंडार भी कहा जाता है. अगर आप रोज सुबह काला चाना खाते हैं तो आपका शरीर मजबूत बन सकता है. चने को भिगोकर, भूनकर या फिर उबालकर भी खाया जाता है. हाल ही में आचार्य बालकृष्ण ने अपने सोशल मीडिया पर काला चना खाने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया है. चलिए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में. 

Advertisment

आचार्य बालकृष्ण ने क्या कहा?

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, काला चना एक पौष्टिक औषधि है जो हड्डियों को मजबूत बनाने, डायबिटीज कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और वजन में काफी फायदेमंद है. प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर यह पेट को भरा रखता है. आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि काला चना इम्यूनिटी बढ़ाता है और शरीर में शक्ति प्रदान करता है. खासतौर पर सर्दियों में. 

काला चना खाने के फायदे 

हड्डियों के लिए फायदेमंद

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, रोज सुबह काला चना खाने से कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों के कारण, यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और उम्र से संबंधित बीमारियों को कम करता है. 

डायबिटीज करें कंट्रोल 

डाबिटीज के मरीजों के लिए काला चना किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है. यह फाइबर की उच्च मात्रा के कारण वजन घटाने में भी मदद करता है. 

पाचन तंत्र सुधारे 

आचार्य बालकृष्ण कहते हैं कि काले चने का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं में राहत देने में मदद करता है. 

सर्दी-खांसी के लिए फायदेमंद 

इसके अलावा सर्दी में चने के साग का सेवन फायदेमंद माना जाता है. इसका इस्तेमाल त्वचा की समस्याओं के लिए भी एक गुणकारी औषधि के रूप में किया जाता है. 

ह्रदय को रखें स्वस्थ 

आचार्य बालकृष्ण का कहना है कि जो लोग काले चने को उबालकर और सेंधानमक डालकर उसका सेवन करते हैं उन्हें ह्रदय से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: Acharya Balkrishna Health Tips: सेहत के लिए वरदान है कच्चा केला, आचार्य बालकृष्ण ने बताए खाने के फायदे

Acharya Balkrishna Acharya Balkrishna Health Tips
Advertisment