महिलाओं के लिए क्विनोआ और पुरुषों के लिए कॉफी बन सकती है लंबी उम्र के लिए वरदान, नई स्टडी में हुआ खुलासा

नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि महिलाओं के लिए क्विनोआ और पुरुषों के लिए कॉफी वाली डाइट 45 की उम्र में 2–3 साल तक जीवन बढ़ा सकती है. जानिए पूरी रिपोर्ट.

नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि महिलाओं के लिए क्विनोआ और पुरुषों के लिए कॉफी वाली डाइट 45 की उम्र में 2–3 साल तक जीवन बढ़ा सकती है. जानिए पूरी रिपोर्ट.

author-image
Akansha Thakur
New Update
healthy diet

Healthy Diet

अगर आप 45 की उम्र के आसपास हैं और हेल्दी लाइफ की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है. हाल ही में हुई एक नई स्टडी में बताया गया है कि महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग डाइट अपनाने से 2 से 3 साल तक उम्र बढ़ सकती है. चलिए हम आपको बताते हैं कैसे? 

Advertisment

जेंडर के हिसाब से डाइट ज्यादा असरदार

इस रिसर्च में यूके के 1 लाख से ज्यादा लोगों के डाटा का विश्लेषण किया गया. अध्ययन को Queen Mary University of London और चीन के टोंगजी मेडिकल कॉलेज के वैज्ञामिकों ने मिलकर किया है. बता दें कि रिसर्च के नतीजे जर्नल Science Advances में प्रकाशित हुए हैं.

महिलाओं के लिए क्या है बेस्ट डाइट?

स्टडी के मुताबिक महिलाओं के लिए Alternate Mediterranean Diet सबसे ज्यादा फायदेमंद पाई गई. इट डाइट में शामिल है फल और हरी सब्जियां, मछली और नट्स, हेल्दी फैट, साबुत अनाज जैसे क्विनोआ, ब्राउन राइस और ओट्स. इस डाइट को अपनाने से महिलाओं की उम्र औसतन 2.3 साल तक बढ़ सकती है.

पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है कॉफी?

पुरुषों के लिए Diabetes Risk Reduction Diet सबसे प्रभावी मानी गई. इस डाइट की खास बातें ज्यादा फाइबर, फल और नट्स, हेल्दी फैट, दिन में 2 या उससे ज्यादा कप कॉफी. साथ ही इनसे चीजों से दूरी बनाना जरूरी है जैसे- मीठे ड्रिंक्स, रेड और प्रोसेस्ड मीट, ट्रांस फैट से भरपूर फूड. इस डाइट से पुरुषों की उम्र 3 साल तक बढ़ सकती है.

क्यों काम करती हैं ये डाइट्स?

रिसर्चर्स के मुताबिक इन डाइट्स में मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स सूजन कम करते हैं, मेटाबॉलिज्म सुधारते हैं, गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं. ये फूड्स सभी के लिए फायदेमंद स्टडी में कुछ कॉमन फूड्स भी शामिल किए गए जो सभी में जल्दी मौत का खतरा कम करते हैं जैसे- फल और सब्जियां में  5% कम रिस्क , चाय में 4% कम रिस्क, नट्स और चिकन में 3% कम रिस्क वहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं मीठे ड्रिंक्स, प्रोसेस्ड मीट और ज्यादा मिठाइयां. 

जेनेटिक्स भी नहीं बनती रुकावट

रिसर्च में यह भी सामने आया कि अच्छी डाइट का फायदा जेनेटिक फैक्टर्स के बावजूद मिलता है. यानी अगर लंबी उम्र के जीन न भी हों, तब भी सही खान-पान से जीवन बढ़ाया जा सकता है. ये नतीजे American Association for the Advancement of Science के वार्षिक सम्मेलन के दौरान भी पेश किए गए.

यह भी पढ़ें:  क्या है डार्क शावरिंग? लाइट्स ऑफ करके नहाना क्यों बन रहा नया ट्रेंड? जानिए इसके फायदे और असर

Healthy Diet
Advertisment