/newsnation/media/media_files/2026/03/07/patanjali-news-2026-03-07-15-31-18.jpg)
Patanjali News
Patanjali News: भारत में पिछले कुछ सालों में योग और आयुर्वेद के प्रति लोगों की सोच में बड़ा बदलाव आया है. पहले इन्हें पारंपरिक दायरे की चीजें माना जाता था. लेकिन अब यह करोड़ों लोगों की रोजमर्रा और उनकी जीवनशैली का हिस्सा बन चुके हैं. इस बदलाव के पीछे कोई और नहीं बल्कि योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण द्वारा स्थापित की गई Patanjali Ayurved की बड़ी भूमिका मानी जाती है. इसकी मदद से टीवी कार्यक्रमों और स्वास्थ्य कैंपों के माध्यम से योग को लोगों तक पहुंचाया जाता है. चलिए जानते हैं कि बाबा रामदेव और पतंजलि ने कैसे लोगों की सेहत और लाइफस्टाइल में बदलाव किया है.
घर-घर तक पहुंचा योग और प्राणायाम
पतंजलि की सबसे बड़ी पहल योग और प्राणायाम को आम लोगों तक पहुंचाना है. पहले योग केवल कुछ आश्रमों या विशेष केंद्रों तक सीमित था. लेकिन आज देशभर में लाखों लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर चुके हैं. कपालभाति, भस्त्रिका, सूर्य नमस्कार और अनुलोम-विलोम जैसे अभ्यास अब सुबह की दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित योग और प्राणायाम से शरीर की क्षमता बेहतर होती है. इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और तनाव भी कम होता है. यही कारण है कि आज योग केवल फिट रहने का तरीका नहीं है, बल्कि एक संतुलित जीवनशैली का अहम हिस्सा बन गया है.
आयुर्वेदिक उत्पादों को मिला नया रूप
एक समय ऐसा भी था जब आयुर्वेदिक दवाएं सीमित दुकानों या आयुर्वेदिक केंद्रों पर ही मिलती थीं. लेकिन पतंजलि ने जड़ी-बूटियों पर आधारित उत्पादों को आधुनिक पैकेजिंग और बड़े नेटवर्क के साथ बाजार में उपलब्ध कराया. इससे आयुर्वेदिक दवाएं और हेल्थ प्रोडक्ट्स आम लोगों तक आसानी से पहुंचने लगे. इस पहल ने आयुर्वेद को फिर से मुख्यधारा में ला दिया. साथ ही लोगों का भरोसा भी बढ़ा है.
पतंजलि का प्राकृतिक जीवनशैली पर जोर
पतंजलि का एक बड़ा संदेश स्वदेशी और प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा है. इसका उद्देश्य लोगों को रसायनयुक्त उत्पादों से दूर करना है. इसके साथ ही प्राकृतिक आहार, संतुलित दिनचर्या और योग के जरिए शरीर को स्वस्थ रखने की सलाह दी जाती है. धीरे-धीरे लोग भी इन आदतों को अपनाने लगे हैं. इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी है.
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल आता है कि क्या इंसुलिन बंद की जा सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के इंसुलिन बंद करना खतरनाक हो सकता है. हालांकि टाइप-2 डायबिटीज के कुछ मामलों में जीवनशैली में बदलाव से शुगर लेवल बेहतर हो सकता है. वजन कम करना, नियमित योग करना और संतुलित आहार लेना इसमें मददगार हो सकता है. लेकिन टाइप-1 डायबिटीज के मरीजों के लिए इंसुलिन जरूरी होती है और इसे बंद नहीं किया जा सकता.
अंगों को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
आज के दौर में लोगों में लिवर, किडनी और दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. पूरी तरह खराब हो चुके अंगों को ठीक करना काफी मुश्किल हो जाता है, लेकिन समय रहते सही देखभाल न की जाए तो शरीर को नुकसान हो सकता है. योग और प्राणायाम जैसे कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे योग करना शरीर के कई अंगों के काम को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं.
संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि सही खानपान और नियमित व्यायाम कई बीमारियों से बचा सकता है. भोजन में कम चीनी और कम प्रोसेस्ड फूड लेना चाहिए. इसके साथ ही फल और सब्जियों को अधिक मात्रा में शामिल करना चाहिए. रोजाना 30 से 45 मिनट पैदल चलना या हल्का व्यायाम करना भी जरूरी है.
स्वस्थ जीवन के लिए मानसिक संतुलन भी उतना ही जरूरी है. ध्यान, पर्याप्त नींद तनाव को कम करने में मदद करती है. साथ ही समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराना भी जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips By Swami Ramdev: 2 दिन में छह किलो वजन कैसे कम करें? स्वामी रामदेव ने बताया योग को वरदान
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us