वैज्ञानिक जांच में खरा उतरा पतंजलि शहद, Elsevier के अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल में प्रकाशित हुआ शोध

पतंजलि शहद पर किया गया विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन Elsevier के जर्नल Applied Food Research में प्रकाशित हुआ है. शोध में 25 बैचों की जांच में शुद्धता और FSSAI मानकों के अनुरूप गुणवत्ता की पुष्टि हुई है.

पतंजलि शहद पर किया गया विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन Elsevier के जर्नल Applied Food Research में प्रकाशित हुआ है. शोध में 25 बैचों की जांच में शुद्धता और FSSAI मानकों के अनुरूप गुणवत्ता की पुष्टि हुई है.

author-image
Akansha Thakur
New Update
Patanjali Honey

Patanjali Honey

पतंजलि ने दावा किया है कि उसके शहद पर किया गया वैज्ञानिक अध्ययन अब वैश्विक मंच पर प्रकाशित हो चुका है. यह शोध Elsevier के प्रतिष्ठित जर्नल Applied Food Research में छपा है. कंपनी के अनुसार यह उपलब्धि उसकी गुणवत्ता और शुद्धता के दावे को मजबूत करती है.

Advertisment

पतंजलि का कहना है कि वह अपने हर उत्पाद में गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. इसी प्रतिबद्धता के तहत शहद के विभिन्न नमूनों की जांच कराई गई.

आचार्य बालकृष्ण का बयान

इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि अपने वादों पर कायम रहती है. कंपनी का उद्देश्य देश को मिलावट से मुक्त करना है. उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य उत्पादों को अक्सर अंतरराष्ट्रीय बाजार में संदेह की नजर से देखा जाता है. लेकिन यह शोध दिखाता है कि भारत में भी उच्च स्तर का वैज्ञानिक अनुसंधान संभव है. उन्होंने इसे केवल पतंजलि की सफलता नहीं, बल्कि पूरे भारतीय एफएमसीजी उद्योग के लिए गर्व का विषय बताया है. 

WhatsApp Image 2026-02-11 at 1.24.37 PM

शहद की शुद्धता पर क्या कहता है शोध? 

कंपनी के अनुसार अध्ययन में यह पाया गया कि पतंजलि शहद में बाहरी शर्करा, सिंथेटिक सिरप या अवांछित रासायनिक अवशेष नहीं मिले. इससे आपूर्ति श्रृंखला और उत्पादन प्रक्रिया की सख्त निगरानी का संकेत मिलता है. कच्चे माल की खरीद से लेकर अंतिम पैकेजिंग तक हर चरण पर गुणवत्ता जांच की जाती है.

25 बैचों की उन्नत तकनीकों से जांच

पतंजलि के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि इस अध्ययन में शहद के 25 अलग-अलग बैचों की जांच की गई. परीक्षण के लिए HPLC, HPTLC और UHPLC जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल हुआ. रिपोर्ट के अनुसार सभी बैच FSSAI द्वारा निर्धारित मानकों पर खरे उतरे. 

साथ ही बैच-टू-बैच गुणवत्ता में समानता भी देखी गई. डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि सुरक्षित और शुद्ध उत्पाद देना कंपनी की प्राथमिकता है. इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर वैश्विक परीक्षण मानकों को अपनाया जाता है.

WhatsApp Image 2026-02-11 at 1.24.39 PM (2)

पतंजलि शहद मापदंडों पर किस प्रकार खरा उतरा

पतंजलि शहद का दावा है कि यह भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा निर्धारित मापदंडों और 100 से अधिक गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है. कंपनी के अनुसार, पतंजलि शहद 100% शुद्ध, प्राकृतिक और बिना गर्म किया हुआ (raw) है, जो मधुमक्खियों के अमृत से निर्मित है और FSSAI परीक्षणों को सफलतापूर्वक पास करता है. 

यह भी पढ़ें: Swami Ramdev Health Tips: क्रिएटिनिन की समस्या है परेशान? योग और आयुर्वेद से बदली साइंटिस्ट की जिंदगी, स्वामी रामदेव बताया कैसे

Ptanjali News Acharya Balkrishna Patanjali Honey
Advertisment