logo-image

करवा चौथ चाँद निकलने का समय: देखें कहां कब निकलेगा चाँद!

चन्द्रमा से जुड़े विशेष व्रत, पर्व और त्यौहार के दिन खास तौर से जब करवा चौथ जैसा महान व्रत हो तो सबसे पहले सुबह उठते ही व्यक्ति के मन में एक सवाल घूमता है कि चाँद कब  निकलेगा.

Updated on: 24 Oct 2021, 11:02 PM

नई दिल्ली:

चन्द्रमा से जुड़े विशेष व्रत, पर्व और त्यौहार के दिन खास तौर से जब करवा चौथ जैसा महान व्रत हो तो सबसे पहले सुबह उठते ही व्यक्ति के मन में एक सवाल घूमता है कि चाँद कब  निकलेगा. चांद एक ऐसा विषय है जिसकी चर्चा शास्त्रों से लेकर संगीत और सिनेमा तक में की जाती है. हिन्दू धर्म में चन्द्रमा को देवता के रूप में माना जाता है. कई व्रत-उपवास आदि होती हैं जिनमें चंद्रोदय समय का विशेष महत्व होता है जैसे- करवाचौथ, त्रयोदशी आदि जिसमें महिलाएं अपना व्रत चाँद को देखने और उनकी पूरी विधि- विधान से पूजा कर के ही अपने व्रत को खोलती है.

हर शहर के लिए चन्द्र उदय का समय अलग-अलग होता है. किसी भी शहर की भौगोलिक स्थिति के अनुसार व्रत की तालिका का निर्माण करना बहुत जरुरी है. इसके अलावा कुछ पर्व और त्यौहारों ऐसे होते हैं जिसे मनाने के लिए पंचांग में चंद्रोदय के समय पड़ने वाली तिथियों को ज्यादा महत्व दिया जाता है और चंद्र उदय के अनुसार ही पर्व और त्यौहार की तिथियों को निर्धारित किया जाता है. तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की इस बार करवा चौथ के अवसर पर किन- किन जगहों पर चाँद कब-कब निकलेगा. आपको बार- बार छत पर न जाना पड़े इसके लिए हमने एक सूची तैयार कर रखी है, जिसको देख के आप समय अनुसार चाँद को देख सकते हैं.  

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2021: करवा चौथ पर भेजेंगे जब ये शुभ संदेश, रिलेटिव्स और फ्रेंड्स के खिल उठेंगे Face

चाँद निकलने की समय सूची : 

1.दिल्ली - 20:07

2.आगरा - 20:09 

3.अमृतसर - 20:09

4.जबलपुर - 20:09

5.औरंगाबाद - 20:38

6.अहमदाबाद - 20:39

7.पुणे - 20:43

8.मुंबई - 20:46

9.गुवाहाटी -  19:13

10.कोलकाता - 19:35

11.पटना - 19:42

12.रांची- 19:46 

13.लखनऊ - 19:56

14.प्रयागराज - 19:56 

15.मनाली - 19:57

16.कानपुर - 19:58

17.बनारस - 19:51 

18.देहरादून- 19:58

19.जयपुर - 20:17

20.भोपाल -  20:19

21.इंदौर - 20:26  

22.जोधपुर - 20:30

23.उदयपुर- 20:31

उम्मीद करते हैं की यह सूची आपको मदद करेगी जिसका उपयोग कर इस साल का व्रत आप खोल सकते हैं.